Sahara India Refund Portal: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लॉन्च, अब फटाफट मिलेगा फंसा हुआ पैसा

Sahara India Refund Form 2023 Direct Link at www.cooperation.gov.in: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल को ''केंद्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल'' नाम दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लॉन्च
  • निवेशकों को जल्दी मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • सुप्रीम कोर्ट का था निर्देश

CRCS- Sahara India Refund Portal: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल को ''केंद्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल'' (Central Registrar of Cooperative Societies-Sahara Portal) नाम दिया गया है। ये उन लोगों के लिए मददगार होगा, जिनके पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं। सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर ऐसे लोगों की डिटेल्स शामिल की जाएगी। साथ ही पैसा वापस मिलने की सारी अहम जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। वे लाखों निवेशक, जिनका पैसा सहारा में फंसा है, ये उनके लिए सरकार की तरफ से उठाया गया राहत भरा कदम है।

End of Feed