LIVE

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा, साई सुदर्शन ने जड़ा सैकड़ा

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा, साई सुदर्शन ने जड़ा सैकड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा, साई सुदर्शन ने जड़ा सैकड़ा

श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप में ग्रुप बी के लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। राजवर्धन हंगरगेकर ने 5 विकेट चटकाकर पाकिस्तान को ढेर कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन के नाबाद शतक 104 और निकिन जोस के अर्धशतक 53 की बदौलत भारत ने 36.4 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सुदर्शन ने लगातार दो छक्के जड़कर भारत की शानदार अंदाज में जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 48 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई। राजवर्धन हंगरगेकर की कहर बरपाती गेंदबाजी का सामना पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं कर सके। उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। एक वक्त पाकिस्तान ने महज 95 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कासिम अकरम ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। टीम इंडिया को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य मिला है।

IND-A vs PAK-A Live Cricket Score Online: Watch Here​​

JUL 19, 2023 20:39 IST

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

भारतीय टीम की सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के साथ भिड़ंत होगी। भारतीय टीम ग्रुप बी में तीन मैच में तीन जीत के साथ पहले पायदान पर रही। 21 जुलाई को ये मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 21 तारीख को ही पाकिस्तान पहले सेमीफाइनस में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान की 23 जुलाई को फाइनल में भिड़ंत हो सकती है।
JUL 19, 2023 20:31 IST

साई सुदर्शन का शतक, भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी मात

साई सुदर्शन के लगातार दो छक्को की बदौलत भारत ने जीत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी। सुदर्शन 104 और धुल 21 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 36.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप बी में पहले पायदान पर रहा।
JUL 19, 2023 20:12 IST

32 ओवर में भारत ने बनाए 164/2 रन

भारत ने 32 ओवर में जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 रन टीम इंडिया को और बनाने हैं।
JUL 19, 2023 20:02 IST

भारत को लगा दूसरा झटका निकिन जोस पवेलियन लौटे

भारतीय टीम को दूसरा झटका पारी के 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में निकिन मेहरान मुमताज की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 53 (64) रन बनाए। निकिन के आउट होते ही साई सुदर्शन और निकिन के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी का अंत हो गया। दोनों ने 99 रन की साझेदारी की।
JUL 19, 2023 20:00 IST

जीत से 50 रन दूर भारत

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत से 50 रन दूर है। टीम इंडिया ने 30 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। निकिन जोस 53 (63) और साई सुदर्शन 73 (90) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2023 19:51 IST

निकिन जोस ने जड़ा अर्धशतक

निकिन जोस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 50 (58) गेंद में 7 चौकों की मदद से पूरा किया। भारतीय टीम ने 28 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।
JUL 19, 2023 19:38 IST

INDA vs PAKA: 25 ओवर में भारत ने बनाए 125/1 रन

भारत ने 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए हैं। साई सुदर्शन 59 (72) और निकिन जोस 41 (50) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 25 ओवर में 81 रन और बनाने हैं।
JUL 19, 2023 19:21 IST

साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक, भारत 100 रन के पार

भारत ने जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 54 (59) और निकिन जोस ने 31 (33) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2023 18:53 IST

भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक बने मुबासिर खान का शिकार

12वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को मुबासिर खान 20 रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारत को पहला झटका 59 रन पर लगा।
JUL 19, 2023 18:34 IST

INDA vs PAKA: भारत ने 8 ओवर में बनाए 42 रन

टीम इंडिया ने 8 ओवर में बनाए 42 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 15 (22) और साई सुदर्शन 27 (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2023 18:12 IST

INDA vs PAKA: भारत की तेज शुरुआत 3 ओवर में बनाए 23 रन

भारतीय टीम ने पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए दिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 11 और अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2023 18:10 IST

INDA vs PAKA: जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया

भारतीय टीम जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। पारी की शुरुआत साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने की है।
JUL 19, 2023 17:40 IST

INDA vs PAKA: 205 के स्कोर पर ढेर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम 48 ओवर में 205 रन बनाकर ढेर हो गई। जीत के लिए भारतीय टीम को 206 रन का लक्ष्य मिला है। राजवर्धन हंगरगेकर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
JUL 19, 2023 17:25 IST

कासिम अकरम बने राजवर्धन का शिकार

राजवर्धन हंगरगेकर ने कासिम अकरम को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 46वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 48 रन बनाए और आठवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी को तोड़ दिया।
JUL 19, 2023 17:09 IST

INDA vs PAKA: पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचाई पाकिस्तान की लाज

95 रन पर 6 विकेट पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गंवा दिए थे। ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों ने उसकी लाज बचाई और 200 रन के करीब पहुंचा दिया।
JUL 19, 2023 17:00 IST

INDA vs PAKA LIVE Score: 7 ओवर का खेल बाकी

7 ओवर का खेल अब भी बाकी है। पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 171 रन बना चुकी है। कासिम अकरम 36 और मेहरान मुमताज 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2023 16:00 IST

INDA vs PAKA LIVE Score: पाकिस्तन की हालत खराब

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की हालत खराब है। 100 रन के भीतर टीमन 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है।
JUL 19, 2023 15:12 IST

INDA vs PAKA LIVE Score: रियान पराग ने दिया पाकिस्तान को तीसरा झटका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम 50 रन के भीतर 3 विकेट गंवा चुकी है। रियान पराग ने लय में दिख रहे साहिबजादा फरहान को 35 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
JUL 19, 2023 14:27 IST

INDA vs PAKA LIVE Score: मुश्किल में पाकिस्तान

भारत ने एक बार फिर धमाकेगदार शुरुआत की है। राजवर्धन हेंगरकर ने भारत को शुरुआत में ही दो सफलता दिला दी है। 4 ओवर के बाद पाकिस्तान केवल 9 रन बना पाई है और उसने अपने दो विकेट गंवा दिए हैं।
JUL 19, 2023 13:57 IST

INDA vs PAKA LIVE: पाकिस्तान की एकादश

सैम अयूब, साहिबउल्लाह खान, मोहम्मद हारिस(कप्तान और विकेटकीपर), कामरान घुलान, सहिबजादा फरहान, ओमर यूसुफ, कासिम अकरम, मुबाशिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम,शाहनवाज दहानी।