बिजनेस

CEC Gyanesh Kumar की Salary कितनी? बंगला, गाड़ी से लेकर दूसरी सुविधाओं तक, जानें सबकुछ

ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। अपने वर्तमान पद पर रहते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या कैबिनेट सचिव की सैलरी के बराबर सैलरी दी जाती है।

Image

CEC Gyanesh Kumar की सैलरी कितनी है? (Photo: X handle/@ECISVEEP)

विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने विरोध को तेज कर दिया है। यह विरोध मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में किए गए बदलावों को लेकर किया जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च निकाला जा रहा है। राहुल गांधी भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्यालय तक जाने की कोशिश करते दिखे लेकिन सुरक्षाबल इस मार्च को आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं। इन सब के बीच आइए जानते हैं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के पद पर नियुक्त व्यक्ति की सैलरी कितनी होती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं-

ज्ञानेश कुमार की मंथली सैलरी कितनी है?

दरअसल, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) का पद देश के सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों में शामिल माना जाता है। मौजूदा समय में ज्ञानेश कुमार इस पद पर हैं। वह 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद पर रहते हुए उन्हें हर महीने 2,50,000 रुपये सैलरी मिलती है। यह सैलरी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या कैबिनेट सचिव की सैलरी के बराबर है। पहले CEC की सैलरी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के बराबर थी।

CEC को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

इसके अलावा, मुख्य चुनाव आयुक्त को कुछ खास सुविधाएं भी दी जाती हैं-

  • उन्हें हर महीने 34,000 का भत्ता मिलता है। CEC और चुनाव आयुक्तों ने स्वेच्छा से इस भत्ते पर मिलने वाली आयकर छूट को छोड़ने का निर्णय लिया है।
  • CEC को अपने, जीवनसाथी और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए LTC (Leave Travel Concession) की सुविधा मिलती है। हालांकि, उन्होंने स्वेच्छा से साल में तीन बार मिलने वाली इस सुविधा को घटाकर एक बार कर लिया है।
  • उन्हें सरकारी आवास की सुविधा मुफ्त मिलती है। इसके अलावा आधिकारिक वाहन, ड्राइवर और सुरक्षा कवर भी उपलब्ध करवाया जाता है।
  • CEC को बिजली, पानी और टेलीफोन जैसी सुविधाएं मुफ्त या भारी सब्सिडी पर मिलती हैं। CEC और उनके परिवार को मेडिकल ट्रीटमेंट और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
  • रिटायरमेंट के बाद भी CEC को पेंशन और अन्य लाभ मिलते हैं, जो उच्च संवैधानिक पदों पर रहने वाले अधिकारियों के अनुरूप होते हैं।

ज्ञानेश कुमार की नेटवर्थ

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की नेटवर्थ को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस साल अप्रैल में पूर्व TMC सांसद साकेत गोखले ने इस बात पर सवाल उठाया था कि ज्ञानेश कुमार की संपत्ति से जुड़ी जानकारी को RTI के तहत निजी जानकारी क्यों बताया गया। गोखले का कहना था कि IAS अधिकारी के तौर पर काम करने के दौरान कुमार की संपत्ति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होना चाहिए थी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article