बिजनेस

Mutual Funds: कितनी तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड, जानें हाइब्रिड, इंडेक्स से इक्विटी-डेट तक का हिसाब

Mutual Funds: इक्विटी फंड को स्टॉक फंड भी कहा जाता है। ये फंड आमतौर पर लिस्टेड कंपनियों पर फोकस करते हैं। मगर इसीलिए इनके रिटर्न में तेजी से बढ़त और गिरावट आ सकती है। इन फंड्स का अधिकतर पैसा इक्विटी में निवेश किया जाता है।

Image

कई तरह के होते हैं म्यूचुअल फंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई तरह के होते हैं MF
  • इक्विटी और डेट कैटेगरी हैं शामिल
  • म्यूचुअल फंड में जोखिम भी होता है

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड एक ऐसी कंपनी होती है जो कई निवेशकों से पैसा इकट्ठा करती है और उस पैसे को स्टॉक, बॉन्ड और शॉर्ट टर्म डेब्ट जैसी सिक्योरिटीज में निवेश करती है। म्यूचुअल फंड की कम्बाइंड होल्डिंग्स को इसके पोर्टफोलियो के तौर पर जाना जाता है। निवेशक म्यूचुअल फंड में यूनिट खरीदते हैं। म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं। यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आपको इन अलग-अलग कैटेगरी की जानकारी होनी चाहिए। आगे जानिए म्यूचुअल फंड की सभी कैटेगरी के बारे में।

ये भी पढ़ें -

इक्विटी फंड

इन्हें स्टॉक फंड भी कहा जाता है। ये फंड आमतौर पर लिस्टेड कंपनियों पर फोकस करते हैं। मगर इसीलिए इनके रिटर्न में तेजी से बढ़त और गिरावट आ सकती है। इन फंड्स का अधिकतर पैसा इक्विटी में निवेश किया जाता है।

Debt Fund

क्या होते हैं डेट फंड

डेट फंड

डेट फंड आपके पैसे को सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को उधार देकर रिटर्न जनरेट करते हैं। ये पैसा वे बॉन्ड और डिबेंचर आदि के जरिए निवेश करते हैं। डेट फंड में 1 दिन से लेकर 3 साल तक के निवेश के लिए बेहतर माने जाते हैं।

mutual fund SIP

म्यूचुअल फंड एसआईपी

हाइब्रिड फंड

ये इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज दोनों में निवेश करते हैं। हाइब्रिड फंड में कई तरह के फंड होते हैं। इनमें बैलेंस्ड, एग्रेसिव, मल्टी-एसेट और आर्बिट्रेज शामिल हैं।

इंडेक्स फंड

ये फंड निवेशकों के लिए एक बैलेंस पोर्टफोलियो बनाते हुए अलग-अलग सेक्टरों में निवेश करते हैं। इनमें ईटीएफ या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड भी कहा जाता है।

Smart Investment

इंडेक्स फंड क्या होते हैं

लिक्विड फंड

इन फंडों का पैसा शॉर्ट टर्म ब्याज वाले करेंसी मार्केट इंस्ट्रूमेंट जैसे हाई यील्ड वाले कॉर्पोरेट और सरकारी बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, कमर्शियल पेपर्स आदि में निवेश किया जाता है।

लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड

लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड के बारे में भी जानना जरूरी है। इनमें लार्ज कैप फंड अधिकतर पैसा लार्ज कंपनियों में, मिड कैप फंड मिड कैप कंपनियों में और स्मॉल कैप फंड स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article