बिजनेस

देश के 7 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी, 15 साल का उच्च स्तर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 08:42 PM IST

House Sale in India: देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछली तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत और जनवरी-मार्च, 2022 की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है।

Image

घरों की मांग बढ़ी

House Sale in india:देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में घरों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 62,040 इकाई रही है। यह पिछले 15 साल में तिमाही बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों में केवल घरों की बिक्री शामिल है।

जेएलएल इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय आवास बाजार में सरकार की नीतियों, बुनियादी ढांचे के विकास और मजबूत पेशकशों से इस वर्ष यानी 2023 की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई।’’देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछली तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत और जनवरी-मार्च, 2022 की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ी है। इस दौरान 62,000 से अधिक इकाइयां बेची गईं।

जेएलएल ने कहा, ‘‘यह पिछले 15 साल में सबसे अधिक तिमाही बिक्री रही। यह उपभोक्ता विश्वास में वृद्धि का संकेत है।’’कंपनी ने कहा कि लोगों के लिए 10 महीने पहले तक घर खरीदना आसान था। लेकिन अब चीजें कठिन हैं क्योंकि आवास ऋण पर ब्याज दरें बढ़ गई हैं।वहीं, शीर्ष सात शहरों में घरों की कीमतें पिछले साल की तुलना में चार से 12 प्रतिशत बढ़ी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article