बिजनेस

दुनिया भर में बढ़े घरों के दाम, नंबर 1 पर तुर्की, जानिए भारत कितने नंबर पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 07:24 PM IST

वैश्विक स्तर पर घरों के दामों वृद्धि हुई है। तुर्किये सालाना आधार पर 89.2 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ पहले स्थान पर है। भारत 18 स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया।

Image

भारत समेत दुनिया भर में बढ़े घरों के दाम

Photo : BCCL

नई दिल्ली: भारत सितंबर तिमाही में वैश्विक स्तर पर आवास मूल्य वृद्धि के लिहाज से 18 स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गया। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार इस दौरान देश में आवास मूल्य सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़ा। नाइट फ्रैंक का वैश्विक आवास मूल्य सूचकांक स्थानीय मुद्राओं में 56 देशों में मूल्य वृद्धि की निगरानी करता है। तुर्किये सालाना आधार पर 89.2 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रोएशिया (13.7 प्रतिशत), यूनान (11.9 प्रतिशत), कोलंबिया (11.2 प्रतिशत) और उत्तरी मैसेडोनिया (11 प्रतिशत) का स्थान है।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि उच्च ब्याज दर के जरिए मुद्रास्फीति से निपटने के केंद्रीय बैंकों के प्रयासों के बावजूद वैश्विक स्तर पर आवास कीमतें बढ़ रही हैं। औसत वार्षिक मूल्य वृद्धि 3.5 प्रतिशत है, जो महामारी से पहले के दस साल के औसत 3.7 प्रतिशत के करीब है। नजर रखे जाने वाले 56 बाजारों में 35 में वार्षिक मूल्य वृद्धि हुई, जबकि 21 में गिरावट देखी गई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि मुद्रास्फीति के बढ़े हुए स्तर, मजबूत घरेलू आर्थिक बुनियाद और अपने घर की बढ़ती आकांक्षा के चलते ब्याज लागत अधिक होने के बावजूद भारत के प्रमुख आवासीय बाजारों में मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण में तेजी के साथ बुनियादी ढांचे के विकास को अतिरिक्त गति मिल रही है। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article