भारत के हिंदी समाचार चैनलों की लिस्ट में टाइम्स नाउ नवभारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत ने अब एबीपी न्यूज को पछाड़ते हुए छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत ने लगाई बड़ी छलांग
पिछले चार हफ्तों से टाइम्स नाउ नवभारत छठे स्थान पर बना हुआ है। चैनल के लिए यह एक बड़ी छलांग है, क्योंकि इसने बहुत ही कम समय में पुराने ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत ने नवीनतम सप्ताह में 6.83% की हिस्सेदारी दर्ज की है, जो पिछले सप्ताह में 6.77% की हिस्सेदारी से ज्यादा है। वहीं एबीपी न्यूज का पिछले सप्ताह हिस्सेदारी 6.6% थी, जो अब बढ़कर 6.7% हो गई। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने जी न्यूज़ को पीछे छोड़ दिया था, जिसके बाद जी न्यूज बीएआरसी रेटिंग से बाहर निकल गया था।
हिंदी समाचारों के लिए बना मजबूत स्तंभ
महामारी के बेहद चुनौतीपूर्ण समय के दौरान लॉन्च हुए टाइम्स नाउ नवभारत ने खुद को हिंदी समाचारों के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। 'न्यूज की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' जैसे शो ने दर्शकों को न केवल समाचार पेश किया है बल्कि उसे अनूठे रूप में भी दर्शकों के सामने रखा है।
'सवाल पब्लिक का' शो से सीधे जुड़े दर्शक
एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के प्राइम-टाइम डिबेट शो, 'सवाल पब्लिक का', दर्शकों को पैनलिस्टों से सीधे सवाल करने का मौका देता है। यह अनूठा मौका दर्शकों के जुड़ाव को बढ़ाता है और साथ ही उन्हें सशक्त महसूस कराता है। इसके अलावा, अन्य समाचार चैनलों के डिबेट शो की तरह, 'सवाल पब्लिक का' का शो लंबे-चौड़े दावों, प्रतिदावों और भ्रामक डेटा रखने का मंच नहीं है। 'लाइव फैक्ट चेक' डिबेट के दौरान पैनलिस्ट द्वारा दर्शकों को गुमराह होने से बचाता है।
'न्यूज की पाठशाला' में अलग अंदाज में पेश होती हैं खबरें
टाइम्स नाउ नवभारत पर सुशांत सिन्हा का शो 'न्यूज की पाठशाला' अपने दर्शकों के लिए समाचार और समसामयिक मामलों को डिकोड करता है। यह शो टीवी समाचार को एक अलग ही अनूठे रूप में प्रस्तुत करता है। सुशांत न केवल समाचारों को विस्तृत रूप में प्रस्तुत करते हैं बल्कि इसे अलग दृष्टिकोण से भी दर्शकों के सामने लाते हैं। यही कारण है कि यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बहुत हिट है। 'न्यूज की पाठशाला' विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा शेयर और पसंद किए जाने वाले टीवी न्यूज शो में से एक है।
बता दें कि 12 हिंदी समाचार चैनलों में, News18 India 15.4% के साथ नंबर 1 पर है। तो वहीं TV9 भारतवर्ष 14% के साथ दूसरे नंबर पर है। आजतक तीसरे और इंडिया टीवी चौथे नंबर पर है।
