बिजनेस

इस कंपनी के पीछे पड़े अडानी, बिड़ला और जिंदल ! जानें क्यों सबकी बनी फेवरेट

Heidelberg Cement: हीडलबर्ग सीमेंट की सालाना क्षमता 13.4 मिलियन टन की है। गुरुवार को करीब डेढ़ बजे BSE पर कंपनी का शेयर 4.5 फीसदी की मजबूती के साथ 196 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 4,434 करोड़ रु है।

Image

हीडलबर्ग सीमेंट को बेचा जा सकता है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 बड़ी कंपनियां हीडलबर्ग सीमेंट को खरीदने की दौड़ में
  • अडानी ग्रुप का नाम हुआ शामिल
  • 13.4 मिलियन टन है हीडलबर्ग सीमेंट की क्षमता

Heidelberg Cement: जर्मनी की हीडलबर्ग मैटेरियल्स (Heidelberg Materials) भारत में हीडलबर्ग सीमेंट (Heidelberg Cement) नाम की कंपनी के जरिए सीमेंट कारोबार करती है। मगर ये अपने भारतीय सीमेंट कारोबार को बेच सकती है। इसके सीमेंट बिजनेस को खरीदने की रेस में तीन बड़े नाम शामिल सामने आए हैं। जिनमें सबसे नया नाम अडानी ग्रुप का है।

अन्य दो कंपनियों में बिड़ला ग्रुप (Birla Group) की अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और पार्थ जिंदल (Parth Jindal) के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) शामिल हैं।

क्या वाकई बिकेगी हीडलबर्ग सीमेंट

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप की भी हीडलबर्ग सीमेंट को खरीदने में रुचि है। मगर इस बीच BSE ने हीडलबर्ग सीमेंट से रिपोर्ट पर जवाब मांगा। जवाब में हीडलबर्ग सीमेंट ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया।

BSE ने मांगा जवाब

बीएसई ने ईटी की एक रिपोर्ट के हवाले से हीडलबर्ग से जवाब मांगा था, जिसमें कहा गया था कि जेएसडब्ल्यू हीडलबर्ग मैटेरियल्स से इसके भारतीय सीमेंट कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। हीडलबर्ग सीमेंट ने बीएसई से ऐसी किसी भी जानकारी से अनजान होने की बात कही।

इन राज्यों में हैं कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

  • दमोह (मध्य प्रदेश)
  • येरागुंटला (आंध्र प्रदेश)
  • सीतापुरम (तेलंगाना)
  • अम्मासंद्रा (कर्नाटक)
  • झांसी (यूपी)
  • शोलापुर (महाराष्ट्र)
  • चेन्नई (तमिलनाडु)
  • कोचीन (केरल)

कितनी है मार्केट कैपिटल

हीडलबर्ग सीमेंट की सालाना क्षमता 13.4 मिलियन टन की है। गुरुवार को करीब डेढ़ बजे BSE पर कंपनी का शेयर 4.5 फीसदी की मजबूती के साथ 196 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 4,434 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article