बिजनेस

सीनियर सिटिजन को HDFC Bank 5 लाख की FD पर 5 साल बाद कितने रुपये देगा? देखें पूरा हिसाब

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के निवेश की योजना बना रहे हैं तो बैंक की 5 साल की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Image

HDFC Bank 5 साल की एफडी पर कितना देगा रिटर्न (AI Generated Image)

अगर आप बिना जोखिम के अपने पैसे को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को निवेश के लिए चुन सकते हैं। खासतौर पर ऐसे निवेशक, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं और निश्चित रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए एफडी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसी कड़ी में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप लंबी अवधि के लिए बैंक की 5 साल वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

5 साल की एफडी पर ब्याज दर

एचडीएफसी बैंक वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि की एफडी पर 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज का लाभ मिल रहा है।

5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर रिटर्न की बात करें, तो मान लीजिए कोई सामान्य ग्राहक बैंक की 5 साल की एफडी में 5 लाख का निवेश करता है तो मौजूदा ब्याज दर के अनुसार मैच्योरिटी पर उसे लगभग 6,86,822 रुपये की राशि मिलेगी। यानी निवेश की गई रकम के साथ करीब 1,86,822 रुपये का अच्छा ब्याज भी जुड़कर मिलेगा।

वहीं, अगर यही 5 लाख की एफडी कोई वरिष्ठ नागरिक करवाता है, तो 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर के अनुसार मैच्योरिटी पर उसे लगभग 7,03,921 रुपये मिलेंगे। सामान्य नागरिकों को ब्याज के रूप में लगभग 2,03,921 रुपये मिलेंगे। यानी सामान्य ग्राहक की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक रिटर्न का फायदा मिलेगा।

डिटेल्ससामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
निवेश राशि₹5,00,000₹5,00,000
एफडी अवधि5 साल5 साल
ब्याज दर6.40% प्रतिवर्ष6.90% प्रतिवर्ष
मैच्योरिटी राशि₹6,86,822₹7,03,921
कुल ब्याज से कमाई₹1,86,822₹2,03,921

FD में क्यों करें निवेश

फिक्स्ड डिपॉजिट का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुरक्षा और निश्चित रिटर्न है। निवेश के समय ही आपको यह पता होता है कि मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी। इसके अलावा एफडी में बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता, इसलिए जोखिम लेने से बचने वाले निवेशकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प माना जाता है। हालांकि, किसी भी एफडी में निवेश करने से पहले वित्तीय जरूरतों, निवेश अवधि और ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बैंक समय-समय पर अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दरों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक करना न भूलें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article