बिजनेस

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ग्राहक 1 अप्रैल को NEFT के जरिए न करें पैसा ट्रांसफर, सैलरी भी हो सकती है लेट, जानें डिटेल

HDFC Bank NEFT: एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि संभावना है कि वित्त वर्ष की समाप्ति से संबंधित प्रोसीजर के चलते नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) ट्रांजेक्शन 1 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध न हो। इसलिए दूसरे तरीके से ऑनलाइन पेमेंट करें।

Image

1 अप्रैल को NEFT के जरिए न करें पैसा ट्रांसफर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों किया अलर्ट
  • 1 अप्रैल को NEFT न करें कस्टमर
  • पेमेंट के दूसरे तरीके करें यूज

HDFC Bank NEFT: एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि वित्त वर्ष की समाप्ति से संबंधित प्रोसीजर के चलते नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) ट्रांजेक्शन 1 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध नहीं हो सकती है। यानी संभावना है कि आज 1 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक के ग्राहक NEFT के जरिए लेन-देन न कर पाएं। बैंक ने कहा है कि अगर NEFT सुविधा चुनिंदा एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो, तो संभावना है कि इसमें देरी हो सकती है। इसलिए एचडीएफसी बैंक के जो कस्टमर पैसे ट्रांसफर करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए सोमवार को NEFT से बचना बेहतर है।

ये भी पढ़ें -

सैलरी भी हो सकती लेट

एचडीएफसी बैंक के अनुसार यदि आपको 1 अप्रैल 2024 को एनईएफटी ट्रांसफर के जरिए सैलरी या कोई और पेमेंट मिलती है तो इसमें भी देरी हो सकती है। एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 1 अप्रैल, 2024 को पैसे ट्रांसफर करने के लिए लेनदेन के दूसरे तरीके यूज कर सकते हैं। इनमें तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) शामिल हैं।

कस्टमर सपोर्ट टीम से करें संपर्क

एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि यदि आपको 1 अप्रैल को पैसे ट्रांसफर करने के मामले में किसी सहायता की जरूरत पड़ती है, तो आप बैंक की कस्टमर सपोर्ट टीम से 18001600/1800 2600 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

1 अप्रैल को बैंक खुलेंगे या नहीं

यदि आप सोमवार को अपनी बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि 1 अप्रैल, 2024 को सभी बैंक खुले नहीं रहेंगे। कई राज्यों में बैंक अपने वार्षिक खातों की क्लोजिंग के कारण 1 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे।

बता दें कि मिजोरम, चंडीगढ़, सिक्किम, बंगाल, हिमाचल प्रदेश और मेघालय को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, सोमवार को अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article