Share Market Today, 1 अप्रैल 2024 Highlights: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स रहा 74000 के ऊपर, JSW Steel, Tata Steel और L&T में आई तेजी
Share Market Today, 1 अप्रैल 2024 Highlights: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स रहा 74000 के ऊपर, JSW Steel, Tata Steel और L&T में आई तेजी
DLF का शेयर करीब 16 सालों के हाई लेवल पर पहुंच गया है। डीएलएफ की एक सब्सिडियरी कंपनी ने डिबेंचर जारी करके 600 करोड़ रु जुटाए हैं। HAL के शेेयर में भी मजबूती दिख रही है। वहीं Adani Power में अपर सर्किट लग गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडानी की मध्य प्रदेश बिजली परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
इस बीच टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, लार्सन एंड टुब्रो और ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 52 हफ्तों का टॉप लेवल छू लिया है। आज इन सभी शेयरों में मजबूती है।
अप्रैल में कौन-कौन सी कंपनियां ला रहीं IPO, चेक करें लिस्ट
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भी तेजी दिख रही है। करीब 11 बजे इसका शेयर 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 40.75 रु पर है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में तेजी है। कंपनी का शेयर 2.05 फीसदी की मजबूती के साथ 361.05 रु पर है। सोमवार 1 अप्रैल को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है।
आज जिन शेयरों पर नजर रहेगी, उनमें आरवीएनएल, पीएनबी और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं। आज हीरो मोटोकॉर्प अपना सेल्स डेटा पेश करेगी। पंजाब नेशनल बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि इसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक या अधिक किश्तों में कम्प्लायंस बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। अकसर बैंक और कंपनियां अलग-अलग जरूरतों के लिए फंड जुटाती हैं।आज जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में भी हलचल दिख सकती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि इसकी सब्सिडियरी कंपनी जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड ने विजयनगर में अपने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में हॉट स्ट्रिप मिल ('एचएसएम') को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इसकी क्षमता सालाना 5 मिलियन टन की है।
एचडीएफसी बैंक ग्राहक 1 अप्रैल को NEFT के जरिए न करें पैसा ट्रांसफर
