HDFC AMC Dividend 2025: एचडीएफसी एएमसी (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) ने डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड पेमेंट डेट भी तय कर दी है। अपने Q4 नतीजों में, एचडीएफसी एएमसी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर स्टॉक पर 1800 प्रतिशत या 90 रुपये का दमदार डिविडेंड घोषित किया है। यह एचडीएफसी एएमसी की तरफ से शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड है। आगे जानिए कितनी है रिकॉर्ड और पेमेंट डेट।
ये भी पढ़ें -
HDFC AMC Dividend Record Date
एक एक्सचेंज फाइलिंग में, एचडीएफसी एएमसी ने कहा कि 6 जून, 2025 डिविडेंड रिकॉर्ड डेट होगी। हालांकि, डिविडेंड एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी बाकी है। एचडीएफसी एएमसी ने कहा है कि एजीएम 25 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 90 रुपए का डिविडेंड कब दिया जाएगा, इस पर एचडीएफसी एएमसी ने कहा, "यदि शेयरधारक मंजूरी दे देते हैं, तो आगामी एजीएम की तारीख से 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा।"
HDFC AMC Dividend History
बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी एएमसी ने जून 2024 में प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में, कंपनी ने 28 रुपये का डिविडेंड किया था। 2022 और 2021 में, कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर क्रमशः 42 रुपये और 34 रुपये का डिविडेंड दिया था।
HDFC AMC Q4 Results
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मार्च तिमाही के प्रॉफिट में 18% की वृद्धि दर्ज की गयी। पिछले साल की समान तिमाही में रहे 541 करोड़ रुपये से बढ़कर इसका प्रॉफिट 638.5 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही में 30% बढ़कर 901 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक वर्ष पहले यह 695 करोड़ रुपये था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
