बिजनेस

Haldiram-Prataap Snacks Deal: प्रताप स्नैक्स को खरीद सकती है हल्दीराम, 51% हिस्सेदारी के लिए होगी डील !

Haldiram May Buy Stake In Prataap Snacks: हल्दीराम और प्रताप स्नैक्स के बीच बातचीत शुरुआती फेज में है और फिलहाल वैल्यूएशन पर चर्चा नहीं की गई है। हालांकि यह डील प्रताप के मौजूदा शेयर प्राइस से प्रीमियम पर हो सकती है।

Image

हल्दीराम प्रताप स्नैक्स में हिस्सेदारी खरीद सकती है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रताप स्नैक्स में अधिकांश हिस्सेदारी खरीद सकती है हल्दीराम
  • प्रताप स्नैक्स के शेयर में आई तेजी
  • 10 फीसदी से अधिक हुआ मजबूत

Haldiram May Buy Stake In Prataap Snacks: स्नैक्स प्रोडक्ट बनाने वाली हल्दीराम (Haldiram) आलू चिप मार्केट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए प्रताप स्नैक्स (Pratap Snacks) में अधिकांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है। प्रताप स्नैक्स की वैल्यू करीब 4400 करोड़ रु है, जबकि इसकी बीएसई पर इसकी मार्केट कैपिटल 3,272.22 करोड़ रु है। इस खबर के बाद प्रताप स्नैक्स का शेयर लगभग 13% उछलकर 2018 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अंत में कंपनी का शेयर 132.95 रु या 10.73 फीसदी की तेजी के साथ 1371.45 रु पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

शुरुआती फेज में है बातचीत

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हल्दीराम और प्रताप स्नैक्स के बीच बातचीत शुरुआती फेज में है और फिलहाल वैल्यूएशन पर चर्चा नहीं की गई है। हालांकि यह डील प्रताप के मौजूदा शेयर प्राइस से प्रीमियम पर हो सकती है।

हल्दीराम कम से कम 51% की हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है, लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं किया गया है।

येलो डायमंड के लिए फेमस है प्रताप स्नैक्स

प्रताप अपने येलो डायमंड ब्रांड के चिप्स के लिए फेमस है। ये पेप्सी के लेज़ ब्रांड और अन्य स्नैक ब्रांड से मुकाबला करती है। वेंचर कैपिटल फर्म पीक एक्सवी पार्टनर्स, जिसे पहले सिकोइया कैपिटल के नाम से जाना जाता था, के पास प्रताप स्नैक्स की लगभग 47% हिस्सेदारी है और वह प्रताप में अपनी हिस्सेदारी पूरी तरह से खत्म करना चाहती है।

कितना था रेवेन्यू

प्रताप ने 2017 में शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की और पिछले साल इसका सालाना रेवेन्यू लगभग 1662 करोड़ रु था। कंपनी रोजाना अपने नमकीन स्नैक्स के 1.2 करोड़ से अधिक पैकेट बेचती है, जिनकी कीमत 5 रुपये से शुरू होती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article