Gujarat Kidney IPO: साल का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है। यह हफ्ता भी आईपीओ निवेशकों के लिए मौके लेकर आया है। आज से गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खुल गया हे। यह आईपीओ बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। गुजरात किडनी IPO का प्राइस बैंड ₹108-114 प्रति शेयर तय किया गया है। आपको बता दें कि मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर का इस IPO से ₹250.80 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है, जो पूरी तरह से 2.20 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है।
26 दिसंबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद
IPO अलॉटमेंट शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2025 को होने की उम्मीद है, जबकि सफल आवेदकों को सोमवार, 29 दिसंबर को शेयर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें रिफंड भी उसी दिन प्रोसेस किया जाएगा। स्टॉक BSE और NSE पर लिस्ट होने वाला है, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 30 दिसंबर, 2025 है।
कहां खर्च होगा आईपीओ से मिला पैसा
गुजरात किडनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीओ से मिले पैसे से अहमदाबाद में पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने के लिए ₹77 करोड़ खर्च करेगी, जबकि ₹12.40 करोड़ अश्विनी मेडिकल सेंटर को खरीदने के लिए पेमेंट के तौर पर दिए जाएंगे। RHP के अनुसार, कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी, हार्मनी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में अतिरिक्त इक्विटी खरीदने के लिए ₹10.78 करोड़ लगाने का भी प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, वडोदरा में एक नए हॉस्पिटल प्रोजेक्ट के लिए ₹30.09 करोड़ अलग रखे गए हैं। इश्यू से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल ₹6.82 करोड़ के रोबोटिक उपकरण खरीदने, ₹1.20 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए भी किया जाएगा, और बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए रखी जाएगी।
एंकर निवेशकों से ₹100 करोड़ से ज्यादा जुटाए
गुजरात किडनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹100 करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को ₹114 प्रति शेयर की कीमत पर 87,73,120 इक्विटी शेयर अलॉट किए। एंकर बुक में कई बड़े इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें वीनस इन्वेस्टमेंट्स VCC – वीनस स्टेलर फंड, खंडेलवाल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड PCC सिटाडेल कैपिटल फंड, नेक्सस ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड, अर्नेस्टा ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड PCC – अर्नेस्टा ग्लोबल फंड 1, ज़ेटा ग्लोबल फंड्स – ज़ेटा सीरीज़ C फंड PC, इनोवेटिव विज़न फंड, रेलिगो कमोडिटीज़ वेंचर्स ट्रस्ट और सनराइज़ इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट शामिल हैं।
गुजरात किडनी IPO का आज क्या है GMP?
इन्वेस्टग्रेन के अनुसार, Gujarat Kidney IPO का लेटेस्ट GMP ₹7 है, जिसे 22 दिसंबर 2025 सुबह 9:57 बजे अपडेट किया गया। इस तरह ₹114 के प्राइस बैंड के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹121 मानी जा रही है, यानी प्रति शेयर करीब 6.14% रिटर्न की उम्मीद है। पिछले 8 सेशंस के ग्रे मार्केट ट्रेंड के आधार पर GMP में तेजी के संकेत मिल रहे हैं जिससे मजबूत लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
