बिजनेस

सरकार लाएगी नई रिटेल ट्रेड पॉलिसी,ऑफलाइन कारोबारियों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 06:25 PM IST

New Retail Trade Policy: केंद्र सरकार ऑफलाइन रिटेलर के लिए नई रिटेल ट्रेड पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए छोटे कारोबारियों के लिए बिजनेस करना आसान हो जाएगा।

Image

trade policy

New Retail Trade Policy:केंद्र सरकार की जल्द ही रिटेल ट्रेड पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। जिसके जरिए मुख्य रूप से ऑफ लाइन रिटेल कारोबारियों के लिए कारोबार करना आसान हो सकेगा। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई रिटेल ट्रेड पॉलिसी के जरिए ऑफलाइन कारोबारियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिल पाएगा और उन्हें ज्यादा कर्ज मिल सकेगा। इसके तहत एक ‘राष्ट्रीय खुदरा व्यापार’ और ‘ई-कॉमर्स नीति’ लाने पर काम कर रही है।

क्या है प्लानिंग

DPIIT के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने सोमवार को बताया कि नई नीति के जरिए गली-मोहल्ले के छोटे रिटेल कारोबारियों के लिए बिजनेस करना आसान हो जाएगा। साथ ही उनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और आसानी से कर्ज लेने में मदद मिलेगी। नई नीति के जरिए, रिटेल कारोबारियों को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा। साथ ही वह टिकाऊ ग्रोथ हासिल करेगा।

इसके अलावा विभाग ऑनलाइन रिटेल कारोबारियों के लिए ई-कॉमर्स नीति लाने पर भी काम कर रहा है। दोनों नीतियों के जरिए सरकार की कोशिश है किई-कॉमर्स और खुदरा व्यापारियों के बीच तालमेल बेहतर बन सके। इसके अतिरिक्त विभाग सभी रिटेल कारोबारियों के लिए ‘बीमा योजना’भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बीमा योजना से विशेष रूप से देश के छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी।

ऑफलाइन और ऑनलाइन कारोबारी दोनों को फायदा

नई ट्रेड पॉलिसी के जरिए सरकार की कोशिश है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन कारोबारी के बीच बेहतर सामंजस्य बनाया जा सके। इसके जरिए बेहतर तालमेल कर बिजनेस करना न केवल आसान हो सके, बल्कि कारोबार में पारदर्शिता आ सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article