बिजनेस

जॉब देने के लिए इंटरव्यू ले रहा था Google कंपनी का HR, अचानक चली गई खुद की ही नौकरी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 28, 2023, 12:34 PM IST

Google HR Company Layoff Story: गूगल एचआर के रूप में रिक्रूटर यानी खाली पदों की नौकरी के लिए भर्ती कर रहे शख्स ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक साल पहले गूगल कंपनी की ओर से उसे नौकरी का प्रपोजल मिला था लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक टिकी नहीं रह सकी।

Image

गूगल कंपनी ने HR को निकाला

Google HR Job Layoff: हाल में मेटा, अमेजन जैसी बड़ी तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद Google ने कई विभागों में 12,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी। गूगल कंपनी (Google Company) की ओर कुछ प्रभावित कर्मचारियों ने अपनी कहानियों का खुलासा किया और बताया है कि कैसे अचानक उन्हें नौकरी से निकाले जाने की हैरान करने वाली खबर मिली और देखते ही देखते उनके हाथ से जॉब निकल गई। टेक दिग्गज के एक कर्मचारी ने कहा कि जब वह अपने आधिकारिक अकाउंट से कोशिश करने पर लॉग इन नहीं कर पा रहा था तो उसे अपनी नौकरी खोने के बारे में पता चला।

गूगल कंपनी कर्मचारी ने शुक्रवार को कॉल के दौरान एक इंटरनल कंपनी वेबसाइट पर लॉग इन करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन्हें नौकरी से हटाए जाने के बारे में पता चला। इस बीच खाली पद के लिए नौकरी देने को लेकर एक उम्मीदवार का इंटरव्यू लेने के दौरान एक रिक्रूटर एचआर ने कैसे नौकरी खो दी, इसकी एक कहानी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। एक इंटरव्यू कॉल के बीच में एक Google भर्ती करने वाले रिक्रूटर ने भी अपनी नौकरी खो दी। उन्होंने कहा कि अचानक फोन कट गया।

Dan Lanigan Ryan Google Layoff

Google Company Dan Lanigan Ryan Layoff

रिक्रूटर डैन लैनिंग रयान ने भी Google पर अपने अनुभव और एक लिंक्डइन पोस्ट में अप्रत्याशित छंटनी के बारे में आपबीती साझा की। एक साल पहले जब उन्हें गूगल से नौकरी का ऑफर मिला तो वह बेहद खुश थे। हालांकि, ठीक एक साल बाद वह Google की छंटनी की चपेट में आ गए।

उन्होंने लिखा, 'मुझे इसके इस तरह अचानक खत्म होने की उम्मीद नहीं थी, एक कॉल के बीच में सिस्टम से बाहर से बाधित कर दिया गया। मेरा कॉन्ट्रैक्ट एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया था और मुझे क्लाउड सेल्स भर्ती टीम में ट्रासंफर कर दिया गया था, जहां ग्रोथ की संभावना अच्छी होती है। महज एक हफ्ते पहले वेतन बढ़ाए जाने की बात हो रही थी लेकिन अचानक अप्रत्याशित तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया।'

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article