बिजनेस

घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 7% की दर पर होम लोन दे रहा यह सरकारी बैंक, प्रोसेसिंग फीस भी जीरो

अगर आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और पेपर वर्क चार्ज को लेकर रिसर्च जरूर करें। जहां सबसे सस्ते ब्याज पर लोन मिले, उस बैंक से ही होम लोन लें।

Image

होम लोन

अगर आप घर खरीदने की तैयारी में हैं तो होम लोन लेंगे ही। बिना होम लिए मौजूदा दौर में प्रॉपर्टी खरीदना संभव नहीं है। अब सवाल उठता है कि कहां से होम लोन लें कि ईएमआई का बोझ कम पड़े। आप बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर रुख कर सकते हैं। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटाकर 7% कर दी है। साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी जीरो कर दिया है।

घर खरीदने वालों के लिए बैंक ने सीमित समय के लिए 'मानसून धमाका' नाम से एक खास स्कीम शुरू की है। इसके तहत होम लोन पर ब्याज दर 7% से शुरू होगी और प्रोसेसिंग फीस व डॉक्यूमेंटेशन चार्ज पूरी तरह माफ कर दिए जाएंगे।

होम लोन लेने वाले को ट्रिपल फायदा

बैंक ने कहा कि कम ब्याज दर के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज का यह ट्रिपल फायदा, सभी ग्राहकों को बेहतरीन फाइनेंसिंग समाधान देने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

बैंक ने कहा कि होम लोन पर 7% और कार लोन पर 7.45% की ब्याज दरें इंडस्ट्री में सबसे कम दरों में से हैं। जीरो प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज के साथ मिलकर ये दरें ग्राहकों पर EMI का बोझ काफी कम कर देती हैं।

कल आरबीआई पॉलिसी का ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक चल रही है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 5 अगस्त को नीतिगत दरों का ऐलान करेंगे। वर्तमान में रेपो रेट 5.25% है। आरबीआई के फैसले पर लाखों पुराने और नए होम लोन लेने वालों की नजर रहेगी। अगर RBI रेपो रेट में कटौती का फैसला लेता है, तो यह करोड़ों होम बायर्स के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगा। दरों में 0.25% की छोटी सी कटौती भी हर महीने EMI के बोझ को कम करेगा, जिससे सालाना हजारों रुपये की बचत होगी। नए खरीदारों के लिए अपना घर खरीदने की लागत घटेगी।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article