Amarnath Yatra Hospital: ONGC ने कश्मीर में अमरनाथ के दो बेस कैंप में 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल स्थापित किए हैं। कंपनी ने कहा है कि वार्षिक यात्रा के बाद भी ये सुविधाएं चालू रहेंगी। अमरनाथ तीर्थयात्रा 52 दिनों तक चलती है और यह 19 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा दो रास्तों से की जाती है। पहला रास्ता पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान से और दूसरा रास्ता 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग से शुरू होता है।
ONGC ने कहा कि उसने क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर यह पहल की है।
ONGC ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को समझते हुए उसने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनंतनाग में बालटाल और चंदनवारी-पहलगाम में स्थायी अस्पतालों का निर्माण किया है।
इनमें से प्रत्येक अस्पताल 100 बिस्तरों, मेडिकल कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाओं और गहन देखभाल इकाइयों से सुसज्जित है। (इनपुट भाषा)
