Gold Price Rally और त्योहारी मांग के चलते Jewellery Stocks में जबरदस्त तेजी का माहौली है। भारतीय ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में बुधवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। मजबूत फेस्टिव सीजन डिमांड और ऊंचे गोल्ड प्राइस ने कंपनियों की तिमाही सेल्स को नया बूस्ट दिया, जिसका असर सीधे शेयर कीमतों पर पड़ा।
इन शेयरों में आया तगड़ा उछाल
सबसे ज्यादा तेजी Senco Gold Share Price में देखने को मिली है। Senco के शेयर कारोबार शुरू होते ही तेजी से बढ़े और करीब 14 फीसदी की तेजी के साथ ₹368.40 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। इसके अलावा PC Jewellers share price करीब 9% की तेजी के साथ ₹11.22 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। Kalyan Jewellers का स्टॉक भी करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 519 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ज्वैलरी सेक्टर की लीडर मजबूत Q3 नतीजों के बाद 4 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ऑल टाइम हाई ₹4,306.90 पर पहुंच गया है।

इमेज क्रेडिट, गूगल फाइनेंस
निफ्टी में टॉप गेनर टाइटन
बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी बेहद कमजोर ब्रेड्थ के साथ लाल निशान में कारोबार करता दिख रहा है। हालांकि, मेजर और बेंचमार्क इंडेक्स से रुख की परवाह किए बिना Titan Company के शेयर 4% से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और यह निफ्टी 50 का टॉप परसेंटेज गेनर रहा। कंपनी ने Q3FY26 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 40% YoY ग्रोथ दर्ज की, जिसमें ज्वेलरी सेगमेंट का योगदान सबसे बड़ा रहा। इसके अलावा Kalyan Jewellers के शेयर करीब 5% चढ़े, जबकि Senco Gold में 14% तक की तेजी दिखी। Senco ने दिसंबर तिमाही में 51% YoY सेल्स ग्रोथ रिपोर्ट की और FY26 में 25% से ज्यादा एनुअल ग्रोथ का भरोसा दोहराया।
Titan का Q3 अपडेट
Titan ने बताया कि Q3FY26 में उसका ज्वेलरी सेगमेंट, जो कुल रेवेन्यू का करीब 85% है, 41% YoY बढ़ा। कंपनी के मुताबिक, ऊंचे गोल्ड प्राइस के बावजूद ASP में बढ़ोतरी ने फ्लैट खरीदार ग्रोथ की भरपाई कर दी। Tanishq के गोल्ड एक्सचेंज ऑफर ने फेस्टिव विंडो के बाद भी कस्टमर एंगेजमेंट बनाए रखा। इस दौरान भारत में 10 और इंटरनेशनल मार्केट में 2 नए स्टोर जोड़े गए।
टाइटन पर Citi की राय
ब्रोकरेज Citi ने Titan पर Neutral रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 4,125 रुपये रखा है। Citi के मुताबिक, ज्वेलरी ग्रोथ में सुधार के बावजूद स्टडेड ज्वेलरी मिक्स में 200–250 bps की YoY गिरावट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा चिंता का विषय है। Citi ने यह भी बताया कि CaratLane की ग्रोथ 42% YoY रही, जबकि Watches & Wearables 13%, EyeCare 16% और Emerging Businesses 14% बढ़े। बुलियन को छोड़कर कंज्यूमर बिजनेस की कंसोलिडेटेड ग्रोथ 40% YoY रही।
