बिजनेस

Budget के बाद Gold-Silver के दाम में और आया उछालः सोना ऑल टाइम हाई रेट पर, चांदी भी चमकी; जानें- क्या हैं ताजा रेट्स

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 2, 2023, 02:03 PM IST

Gold Silver Prices Today: वैसे, बजट के दिन यानी बुधवार (एक फरवरी, 2023) को भी सोना 1,090 रुपए मजबूत हुआ था और चांदी में भी 1,947 रुपए का उछाल देखने को मिला था। दरअसल, वित्त मंत्री ने अपनी बजट स्पीच में सोने और इमिटेशन जूलरी पर सीमा शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद इंडियन मार्केट में सोने-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला।

Image

Budget के बाद Gold-Silver के दाम में और आया उछालः सोना ऑल टाइम हाई रेट पर, चांदी भी चमकी; जानें- क्या हैं ताजा रेट्स

Gold Silver Prices Today: बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। ठीक एक रोज बाद गुरुवार (दो फरवरी, 2023) को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया और उसके दाम 700 रुपए का उछाल देखने को मिला। 10 ग्राम गोल्ड का रेट इस लिहाज से 58,689 रुपए तक पहुंच गया, जबकि एक किलो चांदी का रेट 71,250 रुपए हो गया।

रोचक बात है इसी सोने का हाल लगभग एक साल पहले 10 रुपए पीछे थे। दो फरवरी, 2022 को गोल्ड का रेट 48,008 रुपए (प्रति 10 ग्राम) था, जबकि इस साल यानी 2023 को इसी तारीख पर गोल्ड का रेट 58,689 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। स्क्रीनशॉट में चेक करिए कि कौन से कैरेट के सोने का क्या भाव है:

Gold Jewellery Rates

(फोटो सोर्सः www.ibja.co)

दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी) के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,090 रुपए की मजबूती के साथ 57,942 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था, जबकि चांदी का दाम भी 1,947 रुपए के उछाल के साथ 69,897 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बीते कारोबारी सत्र में सोना 56,852 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और चांदी 67,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

उधर, विदेशी बाजारों में सोना मजबूत होकर 1,923 डॉलर प्रति औंस हो गया था और चांदी गिरावट के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर थी। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,923 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। सोने की कीमतों ने लगातार तीसरे महीने लाभ दर्ज किया, जिसे डॉलर के कमजोर रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर की धीमी वृद्धि दर से मदद मिली।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article