बिजनेस

Gold-Silver Rate Today:इंदौर सराफा बाजार में सस्ता हो गया है गोल्ड,अब इतनी रह गई कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 22, 2022, 01:12 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 22 November 2022: IBJA के मुताबिक हाजिर बाजार में सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,406 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60,442 रुपये प्रति किलो पर बिकी।

Image

Gold and Silver Rate Today: इंदौर सराफा बाजार में सस्ता हो गया है गोल्ड-सिल्वर

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 22 November 2022: इंदौर को मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी है। गोल्ड के गहनों के लिए भारतीयों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। मंगलवार को इंदौर के सर्राफा बाजार (Indore Sarafa Bazaar) में गोल्ड की कीमत सस्ती हुई है। 22 कैरेट वाला 1 ग्राम गोल्ड 10 रुपये सस्ता होकर 4933 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 24 कैर्ट के प्योर गोल्ड की कीमत 5180 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। बैंकबाजार के मुताबिक 22 कैरेट वाला 8 ग्राम सोना 21 नवंबर के 39,544 रुपये से 80 रुपये सस्ता होकर 39,464 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह 24 कैरेट वाला गोल्ड 80 रुपये कम होकर 41440 रुपये पर पहुंच गया है।

एमसीएक्स पर इतनी है कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें, तो आज सोना वायदा 0.21 फीसदी या 108 रुपये की बढ़त के साथ 52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी की वायदा कीमत 0.83 फीसदी या 505 रुपये बढ़कर 61,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

शुरुआती कारोबार में बढ़ा रुपया

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट की वजह से भारतीय रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.65 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.72 के स्तर पर खुला। बाद में यह मजबूती के साथ 81.65 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में, यानी सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 के स्तर पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.24 फीसदी गिरकर 107.57 के स्तर पर आ गया।

ग्लोबल मार्केट में इतना रहा कीमती धातुओं का दाम -

सिर्फ तीन सत्रों में सोने की हाजिर कीमत लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी की हाजिर कीमत में 2,150 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट आई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article