बिजनेस

तबाही जारी! 20% तक गिरे Gold-Silver ETF, ये हैं गिरावट के 5 कारण; जानें आगे क्या करें निवेशक?

Gold-Silver ETF Decline: की वजह से दुनियाभर के निवेशकों को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है। खासतौर पर भारत में दोनों कीमती धातुओं के ETF प्रीमियम पर बिक रहे थे, जिसकी वजह से लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार 2 फरवरी को भी दोनों कीमती धातुओं में के ETF में भारी गिरावट आई है।

Why ETF Down

क्यों पस्त हुए ईटीएफ

Why Gold Silver ETF Tumble: कीमती धातुओं में आई अचानक तेज गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी देखने को मिला, जहां कई सिल्वर ETF 20% तक टूटकर लोअर सर्किट में पहुंच गए। MCX पर सोना और चांदी के फ्यूचर्स में भारी गिरावट के बाद निवेशकों में घबराहट दिख रही है और सवाल उठ रहा है कि अब आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए।

सोना और चांदी में तेज गिरावट

MCX पर अप्रैल एक्सपायरी गोल्ड फ्यूचर्स दोपहर के कारोबार में 7% से ज्यादा गिरकर करीब 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह पिछले हफ्ते बने रिकॉर्ड हाई 1,93,000 रुपये से करीब 29% नीचे है। वहीं मार्च एक्सपायरी सिल्वर फ्यूचर्स करीब 18% टूटकर 2,31,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जो हालिया रिकॉर्ड हाई 4,20,000 रुपये से करीब 45% की गिरावट को दर्शाता है।

ETF निवेशकों को सबसे बड़ा झटका

सिल्वर ETF में गिरावट और भी तेज रही। Mirae Asset, Kotak, Groww और Tata Silver ETF करीब 20% गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गए। DSP, UTI, Edelweiss और HDFC Silver ETF में भी 19% तक गिरावट दर्ज हुई।

गोल्ड ETF भी दबाव में रहे, जहां कई फंड 8–9% तक टूट गए।

Gold ETFLTP% गिरावटSilver ETFLTP% गिरावट
MOGOLD141.35-6.61%Tata Silver ETF (TATSILV)22.38-18.68%
GOLDBND144.31-5.67%SilverBND230.60-15.16%
Mirae Asset Gold ETF140.29-5.40%HDFC Silver ETF215.00-14.93%
GOLD360139.00-5.28%SBI Silver ETF222.38-14.22%
Baroda BNP Paribas Gold ETF136.65-5.27%Mirae Asset Silver ETF220.89-13.93%
Birla Sun Life Gold ETF128.51-5.18%Kotak Silver ETF221.80-13.40%
HDFC Gold ETF121.33-4.16%UTI Silver ETF219.00-13.21%
AONE Gold ETF13.69-4.06%Groww Silver ETF224.11-13.13%
Gold ETF (GOLDIETF)124.40-4.00%Silver Bees ETF220.50-12.67%

ETF में गिरावट की 5 बड़ी वजहें

बाजार में भारी मुनाफावसूली, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संभावित सख्त रुख की खबरों ने सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाया। इसके अलावा CME Group द्वारा गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में मार्जिन बढ़ाने का फैसला भी गिरावट का बड़ा कारण बना, जिससे सट्टेबाज पोजिशन घटाने लगे।

  1. हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने सोना और चांदी में भारी मुनाफावसूली की, जिससे ETF में भी बिकवाली बढ़ गई।
  2. डॉलर मजबूत होने से कीमती धातुएं महंगी हो जाती हैं, जिससे गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश घटा।
  3. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संभावित सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता ने कीमती धातुओं पर दबाव डाला।
  4. CME Group द्वारा गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में मार्जिन बढ़ाने के फैसले से ट्रेडर्स ने अपनी पोजिशन घटाईं, जिसका असर ETF पर भी पड़ा।
  5. फ्यूचर्स बाजार में तेज गिरावट के बाद ETF निवेशकों में घबराहट बढ़ी और तेज बिकवाली देखने को मिली।

अब निवेशक क्या करें?

विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट एक तरह से ओवरबॉट मार्केट में कूलिंग है, न कि लंबी अवधि का ट्रेंड बदलना। हालांकि, चांदी में हालिया तेज उछाल के बाद जोखिम ज्यादा माना जा रहा है, इसलिए पोर्टफोलियो में कीमती धातुओं का वजन संतुलित रखना जरूरी है। फंड मैनेजर्स फिलहाल सोने को चांदी की तुलना में बेहतर जोखिम-रिटर्न विकल्प मान रहे हैं और निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं।

आगे क्या हो निवेशकों की रणनीति?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक सोना और चांदी में हालिया तेज गिरावट एक ट्रेंड शिफ्ट दिखा रहा है। हालांकि, इसे तेज रैली के बाद आया एक हेल्दी करेक्शन और कंसोलिडेशन फेज के तौर पर देखा जा सकता है। उनके अनुसार जियो-पॉलिटिकल तनाव, सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी और महंगाई से बचाव की जरूरत जैसे मजबूत फैक्टर अभी भी लंबी अवधि में गोल्ड और सिल्वर को सपोर्ट देते रहेंगे, इसलिए घबराहट में निकलने के बजाय निवेशकों को संतुलित रणनीति अपनानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article