Gold-Silver Rate : आज सोने का रेट अपने ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया। आज 5 अप्रैल को सोने की कीमत में 1262 रु की तेजी दर्ज की गयी। एमसीएक्स पर सोने ने 61149 रु का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ। 4 अप्रैल को भी एमसीएक्स पर सोना एक नया रिकॉर्ड स्तर छूने में कामयाब रहा था। तब यह 61145 रु के स्तर तक गया था। यानी आज लगातार दूसरे दिन सोने ने नया ऑल-टाइम हाई लेवल छुआ है। सर्राफा बाजार की बात करें 31 मार्च को वहां सोना 59751 रु प्रति 10 ग्राम के सबसे ऊंचे स्तर तक गया था। सर्राफा बाजार में आज सोना प्रति 10 ग्राम 60977 रु के रिकॉर्ड स्तर पर गया है।
कहां पहुंची चांदी
बता दें कि सोने का रेट यहां इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार औसत रेट हैं। ये रेट कई शहरों से लिए गये हैं। हालांकि गोल्ड के रेट में बाद में गिरावट आई। सोने के रेट 60902 रु तक गिर गये है। गोल्ड गिनी इस समय 48295 रु और गोल्ड पेटल 5981 रु पर है। बात करें चांदी की तो इसका रेट आज 2822 रु बढ़ा। इसके साथ ही चांदी का रेट 74522 रु तक गया। पर बाद में चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई। चांदी इस समय 74426 रु प्रति किलो के रेट पर है।
सुबह कहां था रेट
आईबीजेए पर सुबह 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 3 अप्रैल को 59715 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज सुबह यह 60977 रु पर खुला था। 4 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण सर्राफा बाजार बंद रहा था। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने का रेट 59476 रु के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 60733 रु पर खुला था। चांदी 3 अप्रैल को 71700 रु पर बंद हुई थी, जबकि आज सुबह यह 74522 रु पर खुली।
गोल्ड फ्यूचर्स कहां पहुंचा
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 2023 में अब तक 10.74 फीसदी बढ़ा है। इसी तरह अप्रैल में इसमें 0.83 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस बीच, एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स इस साल 4.54 फीसदी बढ़ा है, जबकि एक सप्ताह से भी कम समय में इसने 3.93 फीसदी बढ़त हासिल की है।
