बिजनेस

Gold Price Today 16 January 2024: सोना-चांदी के दाम लुढ़के, 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6345 रुपए, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 16, 2024, 05:41 PM IST

Gold Price Today (सोने का आज का भाव) Gold Silver Rate On 16 January 2024: कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना-चांदी के दाम में गिरावट

Photo : BCCL

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 16 January 2024: कई दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतें 100 रुपए फिसलकर 63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबारी दिन यह 63,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 300 रुपए गिरकर 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरकर क्रमश: 2,049 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

गुडरिटर्न्स के मुताबकि 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Gold Price kya Hai Aaj Ka)

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई58,50063,82047,920
मुंबई58,05063,330 47,490
दिल्ली58,20063,48047,620
कोलकाता58,05063,33047,490
पुणे58,050 63,33047,490
अहमदाबाद58,10063,38047,540
जयपुर58,20063,48047,620
लखनऊ58,20063,48047,620
पटना58,10063,38047,540
अयोध्या58,200 63,48047,620
नोएडा58,20063,48047,620
गाजियाबाद58,20063,48047,620
गुरुग्राम58,20063,48047,620
नागपुर58,05063,33047,490
चंडीगढ़58,20063,480 47,620
सूरत58,10063,38047,540
भूवनेश्वर58,05063,33047,490
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दो दिन की जीत का सिलसिला टूटते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 100 रुपये की गिरावट के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में सुधार के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article