बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 29 Feb 2024: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 29, 2024, 07:33 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 29 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 29 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें 70 रुपए बढ़कर 62,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन 62,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपए चढ़कर 74,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 73,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,034 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 5 अमेरिकी डॉलर अधिक है। इसके अलावा, चांदी 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता 28/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)29/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996213562241
सोना 9956188661992
सोना 9165691657013
सोना 7504660146681
सोना 5853634936411
चांदी 99969343 रुपए प्रति किलो69312 रुपए प्रति किलो
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
दिल्ली57,74062,99047,240
कोलकाता57,59062,83047,120
चेन्नई58,15063,44047,630
मुंबई57,59062,83047,120
पटना57,64062,88047,160
लखनऊ57,74062,99047,240
अयोध्या57,74062,99047,240
गुरुग्राम57,74062,99047,240
गाजियाबाद57,74062,99047,240
नोएडा57,74062,99047,240
अहमदाबाद57,64062,88047,160
जयपुर57,74062,990 47,240
चंडीगढ़57,74062,99047,240
भूवनेश्वर57,59062,83047,120
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 70 रुपए अधिक है। गांधी ने कहा कि गुरुवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोना एक सीमित दायरे में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। उन्होंने कहा कि अंतर्निहित मुद्रास्फीति का यूएस फेड का पसंदीदा गेज, मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय सूचकांक डेटा, आज बाद में आने वाला है और यह मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती के दृष्टिकोण और सोने की कीमतों की दिशा पर अधिक जानकारी प्रदान कर सकता है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article