बिजनेस

Gold Price Today 17 July 2025: लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानें 24k, 22k, 18k और 14k का ताजा रेट

Gold And Silver Price Today in India (सोना का भाव आज) 17 July 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों और घरेलू परिस्थितियों का सीधा प्रभाव इनकी कीमतों पर पड़ता है। आइए जानें आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं। साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 97453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से घटकर 111000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट97500 रुपये97370 रुपये97453 रुपये
सोना 23 कैरेट97110 रुपये96980 रुपये97063 रुपये
सोना 22 कैरेट89310 रुपये89191 रुपये89267 रुपये
सोना 18 कैरेट73125 रुपये73028 रुपये73090 रुपये
सोना 14 कैरेट57038 रुपये56962 रुपये57010 रुपये
चांदी 999111200 रुपये/किलो110937 रुपये/किलो111000 रुपये/किलो

पिछले दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्टॉकिस्ट के स्तर पर लगातार बिकवाली होने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 500 रुपये गिरकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपये घटकर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। मंगलवार को चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके उलट, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 16.41 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 3,341.37 डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 38.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 49 रुपये तेजी के साथ 97,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 49 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,260 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 10,695 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,338.05 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी का वायदा भाव

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 66 रुपये की गिरावट के साथ 1,11,420 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 56 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,11,420 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 18,423 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37.84 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article