बिजनेस

Gold-Silver Price Today 8 July 2025: सोना-चांदी दोनों ने दिखाया रंग, जानें अपने शहर का भाव

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 08 July 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचलों और घरेलू परिस्थितियों का सीधा असर इनके भाव पर पड़ता है। आइए जानें आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं। साथ ही, देखें आपके शहर में आज का ताजा सोना-चांदी का भाव।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानें

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 08 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना बढ़कर 96972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 107500 रुपये प्रति किलो हो गई है। दोपहर की बात करें तो सोने की कीमत 97195 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत 107690 रुपये/किलो पर आ गई है। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही अपने शहर में आज का लेटेस्ट रेट भी देखें।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट96596 रुपये97195 रुपये 96972 रुपये
सोना 23 कैरेट96209 रुपये96806 रुपये96584 रुपये
सोना 22 कैरेट88482 रुपये88982 रुपये 88871 रुपये
सोना 18 कैरेट72447 रुपये72857 रुपये 72766 रुपये
सोना 14 कैरेट56509 रुपये56828 रुपये 56757 रुपये
चांदी 999106531 रुपये/किलो107690 रुपये/किलो107500 रुपये/किलो

वैश्विक मांग में नरमी से सोना 550 टूटा, चांदी स्थिर

नरम वैश्विक रुख और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार शुल्क की धमकियों के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये टूटकर 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत, अपने पिछले बंद भाव से 100 रुपये बढ़कर शनिवार को 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये गिरकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 38.95 डॉलर या 1.17 प्रतिशत गिरकर 3,297.69 डॉलर प्रति औंस रह गया।

22 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)24 कैरेट सोना का भाव रुपए में22 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹98410₹90210₹74410
मुंबई में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
दिल्ली में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
कोलकाता में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
पटना में सोना का भाव₹98460₹90260₹73850
जयपुर में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
लखनऊ में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
गुरुग्राम में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
गाजियाबाद में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
नोएडा में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
अयोध्या में सोना का भाव₹98560₹90360₹73940
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
अमरावती में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
हैदराबाद में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
बेंगलुरु में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
गुवाहाटी में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
केरल में सोना का भाव₹98410₹90210₹73810
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹98460₹90260₹7,3850
अहमदाबाद में सोना का भाव₹98460₹90260₹7,3850

वायदा बाजार में सोने के भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 528 रुपये की गिरावट के साथ 96,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का भाव 528 रुपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 12,305 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,311.14 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 694 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,735 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 694 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,735 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 16,370 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.54 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article