Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 3rd April 2024: सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन रूख हमेशा कीमतों मे बढ़ोतरी की ओर ही है। आज (बुधवार) भी उम्मीद है यही हाल रहने वाला है। जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। इससे पहले एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 50 रुपए गिरकर 68,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। जो अब तक के उच्चतम स्तर 68,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि चांदी की कीमतें 430 रुपए चढ़कर 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 68,961 | 69,526 | 69,364 |
| सोना 995 | 68,685 | 69,248 | 69,086 |
| सोना 916 | 63,168 | 63,686 | 63,537 |
| सोना 750 | 51,721 | 52,145 | 52,023 |
| सोना 585 | 40,342 | 40,673 | 40,578 |
| चांदी 999 | 76,127 रुपए किलो | 77,664 रुपए किलो | 77,594 रुपए किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 64,290 | 70,140 | 52,660 |
| मुंबई | 63,340 | 69,100 | 51,820 |
| दिल्ली | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| कोलकाता | 63,340 | 69,100 | 51,820 |
| पटना | 63,390 | 69,150 | 51,860 |
| लखनऊ | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| अयोध्या | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| गाजियाबाद | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| नोएडा | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| गुरुग्राम | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| अहमदाबाद | 63,390 | 69,150 | 51,860 |
| जयपुर | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
| भूवनेश्वर | 63,340 | 69,100 | 51,820 |
| चंडीगढ़ | 63,490 | 69,250 | 51,940 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 337 रुपये की तेजी के साथ 68,668 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 337 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,668 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 23,606 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,274.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 775 रुपये की तेजी के साथ 76,307 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 775 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,307 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 24,702 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.54 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
