बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 3 May 2024: सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 3 May 2024: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि बुधवार को सर्राफा बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

Image

Gold-Silver Rate Today 3 May 2024: सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 3 May 2024: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे पहले गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि बुधवार को सर्राफा बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। बुलियन्स की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार 3 मई को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने कीमत 71191 रुपए पर है, जबकि चांदी का रेट 79989 रुपए किलो है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपए की गिरावट के साथ 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 83,500 रुपए प्रति किलो पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,297 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर कम है। हालांकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 26.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

ये भी पढ़ें -

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999713277132171191
सोना 995710417103570906
सोना 916653366533065211
सोना 750534955449153393
सोना 585417264172341647
चांदी 99979719 रुपए किलो80227 रुपए किलो79989 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई67,16073,26055,020
मुंबई₹66,260 ₹72,280₹54,220
दिल्ली₹66,410 ₹72,430₹54,340
कोलकाता₹66,260 ₹72,280 ₹54,220
अहमदाबाद₹66,310₹72,330₹54,255
जयपुर₹66,410₹72,430₹54,340
पटना₹66,310 ₹72,330₹54,255
लखनऊ₹66,410₹72,430₹54,340
गाजियाबाद₹66,410 ₹72,430₹54,340
नोएडा₹66,410 ₹72,430₹54,340
अयोध्या₹66,410 ₹72,430 ₹54,340
गुरुग्राम₹66,410₹72,430₹54,340
चंडीगढ़₹66,410 ₹72,430 ₹54,340
भूवनेश्वर₹66,260 ₹72,280 ₹54,220

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article