बिजनेस

Mutual Fund: क्वांट फोकस्ड फंड हर साल दे रहा 18% रिटर्न, 10 हजार रु की SIP से बन गए 90 लाख

Mutual Fund: जिन शेयरों में क्वांट फोकस्ड म्यूचुअल फंड का निवेश है, उनमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, रिलायंस, ब्रिटानिया, एलआईसी, अडानी ग्रीन एनर्जी, गेल, अडानी पावर, टीसीएस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा पावर शामिल हैं।

Image

क्वांट फोकस्ड फंड ने दिया सालाना 18% रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्वांट फोकस्ड फंड ने बनाया मालामाल
  • 18 साल में 90 लाख का फंड तैयार
  • हर साल दिया 18 फीसदी रिटर्न

Mutual Fund: कई ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में काफी शानदार रिटर्न दिया है। इनमें से एक है क्वांट फोकस्ड म्यूचुअल फंड (QFMF)। QFMF ने 15 साल और 8 महीने पहले अगस्त 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से 18% का सालाना रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के आधार पर अगर किसी ने तब से अब तक हर महीने इस फंड में 10000 रु की एसआईपी की होती तो उसके पास 90 लाख रु का फंड होता। सेबी की म्यूचुअल फंड स्कीमों के क्लासिफिकेशन के अनुसार फोकस्ड म्यूचुअल फंड कम से कम 65 प्रतिशत पैसा इक्विटी और इक्विटी-रिटेलेड सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना रहा है रिटर्न

  • QFMF का रिटर्न एक साल में 54.69 फीसदी रहा है
  • QFMF का रिटर्न 3 साल में सालाना 26.51 फीसदी रहा है
  • QFMF का रिटर्न 5 साल में सालाना 26.58 फीसदी रहा है
  • QFMF का रिटर्न 7 साल में सालाना 21.43 फीसदी रहा है
  • QFMF का रिटर्न शुरुआत से अब तक सालाना 26.51 फीसदी रहा है

10000 रु की SIP से कितना फंड बनता

  • 1 साल में कुल निवेश राशि होती 1.20 लाख रु और उस पर 54.69 फीसदी रिटर्न के आधार पर फायदा होता 32 हजार रु का। कुल फंड बन जाता 1.52 लाख रु
  • 3 साल में कुल निवेश राशि होती 3.6 लाख रु और उस पर 26.51 फीसदी रिटर्न के आधार पर फायदा होता 1.66 लाख रु का। कुल फंड बन जाता 5.26 लाख रु
  • 5 साल में कुल निवेश राशि होती 6 लाख रु और उस पर 26.58 फीसदी रिटर्न के आधार पर फायदा होता 5.53 लाख रु का। कुल फंड बन जाता 11.53 लाख रु
  • 7 साल में कुल निवेश राशि होती 8.4 लाख रु और उस पर 21.43 फीसदी रिटर्न के आधार पर फायदा होता 9.59 लाख रु का। कुल फंड बन जाता 17.99 लाख रु
  • शुरुआत से कुल निवेश राशि होती 18.80 लाख रु और उस पर 18 फीसदी रिटर्न के आधार पर फायदा होता 71.20 लाख रु का। कुल फंड बन जाता 90 लाख रु

इन शेयरों में है निवेश

जिन शेयरों में QFMF का निवेश है, उनमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, रिलायंस, ब्रिटानिया, एलआईसी, अडानी ग्रीन एनर्जी, गेल, अडानी पावर, टीसीएस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा पावर शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article