बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 2 May 2024: सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 2 May 2024: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि बुधवार को सर्राफा बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

Image

सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोना आया 72000 रु के नीचे
  • चांदी 80000 रु के करीब आई
  • बुधवार को बंद रहा था सर्राफा बाजार

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 2 May 2024: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि बुधवार को सर्राफा बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार 2 मई को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने कीमत 71670 रुपए पर है, जबकि चांदी का रेट 80119 रुपए किलो है। गुरुवार शाम को सोने का रेट 71327 रु और चांदी का रेट 79719 रु है।

ये भी पढ़ें -

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999717107167071327
सोना 995714237138371041
सोना 916656866565065336
सोना 750537835375353495
सोना 585419504192741726
चांदी 999800508011979719

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई66,34072,37054,340
मुंबई65,54071,50053,620
दिल्ली65,69071,65053,750
कोलकाता65,54071,50053,620
अहमदाबाद65,59071,55053,660
जयपुर65,69071,65053,750
पटना65,59071,55053,660
लखनऊ65,69071,65053,750
गाजियाबाद65,69071,65053,750
नोएडा65,69071,65053,750
अयोध्या65,69071,65053,750
गुरुग्राम65,69071,65053,750
चंडीगढ़65,69071,65053,750
भूवनेश्वर65,54071,50053,620

पिछले हफ्ते सस्ता हुआ था सोना

बता दें कि पिछले हफ्ते सोना सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में हफ्ते की शुरुआत यानी 22 अप्रैल को सोना 73,161 रुपए पर था, जो 27 अप्रैल तक 72,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी पूरे हफ्ते में सोने की कीमत 713 रुपए घटी थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article