बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 17 Jan 2023: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब सस्ता हुआ सोना, इतनी है कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 17, 2023, 05:45 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 17 January 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,910.48 डॉलर प्रति औंस पर था। हाजिर चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 24.20 डॉलर पर आ गई।

Image

Gold and Silver Rate Today: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब सस्ता हुआ सोना

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 17 January 2023: सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तीन फरवरी 2023 को परिपक्व होने वाला सोना वायदा करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 56,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इशकी कीमत 56,562 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 100 रुपये कम है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर तीन मार्च 2023 को परिपक्व होने वाली चांदी की वायदा की कीमत मामूली बढ़त के साथ 69,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को 70,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद इंट्राडे ट्रेड के दौरान इसकी कीमत 69,524 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में इतना बदला सोने का दाम

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें, तो दिल्ली में सबसे शुद्ध सोना पिछले सत्र के 57,100 रुपये के मुकाबले 57,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना कल के 56,950 रुपये के मुकाबले 56,950 रुपये पर आ गया। चेन्नई में यह कल के 58,000 रुपये के मुकाबले 57,870 रुपये, कोलकाता में 56,950 रुपये के मुकाबले 56,950 रुपये, बेंगलुरु में कल के 57,000 रुपये के मुकाबले 57,000 रुपये और अहमदाबाद में सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना कल के 57,000 रुपये के मुकाबले 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

प्रमुख भारतीय शहरों में इतनी है चांदी की कीमत

दिल्ली में चांदी कल के 72,900 रुपये प्रति किलो की तुलना में 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई में यह कल के 72,900 रुपये के मुकाबले 72,500 रुपये पर आ गई, चेन्नई में इसका दाम 75,300 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि सोमवार को यहां 1 किलो चांदी के लिए लोग 75,800 रुपये चुका रहे थे। कोलकाता इसका दाम कल के 72,900 रुपये की तुलना में 72,500 रुपये पर पहुंच गया। बेंगलुरु में यह 75,800 रुपये प्रति किलो की तुलना में 75,300 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं अहमदाबाद में कल एक किलो चांदी 72,900 रुपये की थी, जो आज 72,500 रुपये की हो गई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article