Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 16 May 2024: वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती के रुख के अनुरूप गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये के उछाल के साथ 88,000 रुपये के स्तर को पार कर 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत 650 रुपये की तेजी के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, चांदी में लगातार दूसरे सत्र में बढ़त आई। दिल्ली में चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच सोने की कीमत 650 रुपये से उछलकर 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना हाजिर 2,386 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 21 डॉलर मजबूत है। चांदी भी बढ़कर 29.55 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 28.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
ये भी पढ़ें -
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 72335 | 73476 | 73438 |
| सोना 995 | 72642 | 73182 | 73144 |
| सोना 916 | 66808 | 67304 | 67269 |
| सोना 750 | 54701 | 55107 | 55079 |
| सोना 585 | 42666 | 42984 | 42961 |
| चांदी 999 | 84505 रुपए किलो | 85700 रुपए किलो | 86230 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | ₹ 67,260 | ₹ 73,370 | ₹ 55,100 |
| मुंबई | ₹ 67,160 | ₹ 73,260 | ₹ 54,950 |
| दिल्ली | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| कोलकाता | ₹ 67,160 | ₹ 73,260 | ₹ 54,950 |
| अहमदाबाद | ₹ 67,210 | ₹ 73,310 | ₹ 54,990 |
| जयपुर | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| पटना | ₹ 67,210 | ₹ 73,310 | ₹ 54,990 |
| लखनऊ | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| गाजियाबाद | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| नोएडा | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| अयोध्या | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| गुरुग्राम | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| चंडीगढ़ | ₹ 67,310 | ₹ 73,410 | ₹ 55,070 |
| भूवनेश्वर | ₹ 67,160 | ₹ 73,260 | ₹ 54,950 |
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
