बिजनेस

Gold-Silver Price Today 15th April 2024: घटे सोने के दाम, 73000 के आया नीचे, चांदी हुई 367 रु सस्ती

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 15th April 2024: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को घटी हैं। सोमवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72813 रुपए पर आ गई जबकि चांदी का रेट 83819 रुपए प्रति किलो से गिरकर 83452 रु पर आ गया।

Image

रिकॉर्ड स्तर पर सोने-चांदी के रेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
रिकॉर्ड स्तर से नीचे आए सोने-चांदी के रेट
73000 रु के नीचे आया गोल्ड
ईरान-इजराइल जंग से बढ़ सकते हैं दाम

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 15th April 2024: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को घटी हैं। सोमवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72813 रुपए पर आ गई जबकि चांदी का रेट 83819 रुपए प्रति किलो से गिरकर 83452 रु पर आ गया। इस बीच ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इससे सोने की कीमतें और चढ़ेंगी। असल में जब भी कोई संकट या युद्ध की स्थिति बनती है तो निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले ऑप्शन से पैसा निकालकर सुरक्षित ऑप्शनों में निवेश करते हैं, जिनमें सोना शामिल है।

ये भी पढ़ें -

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 99973174 रुपए7273272813
सोना 99572881 रुपए7244172521
सोना 91667027 रुपए6662366697
सोना 75054881 रुपए5454954610
सोना 58542807 रुपए4254842596
चांदी 99983819 रुपए किलो8350683452

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई68,56074,29056,160
मुंबई66,49072,54054,400
नई दिल्ली66,64072,69054,520
कोलकाता66,49072,54054,400
पटना66,54072,59054,440
लखनऊ66,64072,69054,520
अयोध्या66,64072,69054,520
गाजियाबाद66,64072,69054,520
नोएडा66,64072,69054,520
गुरुग्राम66,64072,69054,520
अहमदाबाद66,54072,59054,440
जयपुर66,64072,69054,520
चंडीगढ़66,64072,69054,520
भूवनेश्वर66,49072,54054,400

1 लाख पर पहुंच सकते हैं रेट

ईरान-इजरायल जंग के बीच सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है। पहले यह अनुमान 2,300 डॉलर का था। ऐसा होने पर भारतीय बाजार में सोना एक लाख रुपये के रेट पर पहुंच सकता है।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article