बिजनेस

Gold Price Today 10 May 2025: भारत-पाक तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 May 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आज आपके शहर में ताजा भाव कितना है।

Image

जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 May 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 480 रुपये की तेजी के साथ 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची। यहां पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 480 रुपये बढ़कर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र यानी गुरुवार को में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें भी 200 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बाजार सत्र यानी गुरुवार को चांदी 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चूंकि शनिवार को बाजार बंद है तो यही भाव रहेगा। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

  • सोना 999 (24 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 96416 रुपये है।
  • सोना 995 (23 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 96030 रुपये है।
  • सोना 916 (22 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 88317 रुपये है।
  • सोना 750 (18 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 72312 रुपये है।
  • सोना 585 (14 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 56403 रुपये है।
  • चांदी 999 (24 कैरेट) प्रति 10 की कीमत 95726 रुपये/किलो है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹91310₹99610₹75360
मुंबई में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
दिल्ली में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
कोलकाता में सोना का भाव₹90750₹99000₹74250
पटना में सोना का भाव₹91360₹99660₹74750
जयपुर में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
लखनऊ में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
गुरुग्राम में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
गाजियाबाद में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
नोएडा में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
अयोध्या में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
अमरावती में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
हैदराबाद में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
बेंगलुरु में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
गुवाहाटी में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
केरल में सोना का भाव₹91310₹99610₹74710
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹91460₹99760₹74840
अहमदाबाद में सोना का भाव₹91360₹99660₹74750

आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है

आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article