बिजनेस

Gold Silver Price: पिछले हफ्ते सोना और चांदी हुए सस्ते, 72000 के नीचे आया गोल्ड, यहां जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 01 September 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

Image

सोने-चांदी के दाम हुए कम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोना हुआ सस्ता
  • आया 72000 के नीचे
  • 85000 रु पर आई चांदी

Gold Rate Today 1 सितंबर 2024: बीते हफ्ते सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है। इस लिस्ट में चीन का पहला नंबर है। भारत में सोने की डिमांड अधिकतर आयात से पूरी की जाती है। यानी बड़े पैमाने पर सोने का आयात होता है। जब भी डॉलर के रेट ऊपर-नीचे होते हैं तो सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित होती हैं। बीते हफ्ते सोने-चांदी के दाम कितने घटे, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

कितना सस्ता हुआ सोना

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बीते हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई। बीते सोमवार को सोना 72042 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार तक इसका दाम 71958 रु पर आ गया। यानी पूरे हफ्ते में सोने की कीमतों में 84 रु की कमी आई।

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹67150₹ 73250₹ 55000
मुंबई में सोना का भाव₹ 66930₹ 73020₹ 54760
दिल्ली में सोना का भाव₹ 67080₹ 73170₹ 54880
कोलकाता में सोना का भाव₹ 66930₹ 73020₹ 54760
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 66980₹ 73070₹ 54800
जयपुर में सोना का भाव₹ 67080₹ 73170₹ 54880
पटना में सोना का भाव₹66980₹73070₹54800
लखनऊ में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
नोएडा में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
अयोध्या में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 67080₹73170₹54880

कितनी सस्ती हुई चांदी

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। बीते सोमवार को चांदी 86191 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। वहीं शुक्रवार तक इसका दाम 85019 रु पर आ गया। यानी पूरे हफ्ते में चांदी की कीमतों में 1172 रु की कमी आई।

डिस्क्लेमर : यहां केवल सोने और चांदी की कीमतों की जानकारी दी गई है। निवेश की सलाह नहीं। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article