Nykaa Share Price Target: गुरुवार को नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएम ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) का शेयर 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.60 रु या 3.5 फीसदी गिरकर 209.70 रु पर बंद हुआ। हालांकि एक मार्केट एक्सपर्ट ने नायका के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट प्राइस।
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट प्राइस
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने नायका (एफएसएम ई-कॉमर्स वेंचर्स) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने शेयर के लिए 245 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। यानी ये मौजूदा भाव से करीब 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Nykaa के शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा है
BSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पिछले 1 महीने में Nykaa का शेयर 14.65 फीसदी चढ़ा है- पिछले 3 महीने में इसके शेयरों में 26 फीसदी का उछाल आया है
- पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में लगभग 33.65 फीसदी का उछाल आया है
- अपने निवेशकों को इस स्टॉक ने 1 साल में 57.26 फीसदी रिटर्न दिया है
कितनी है मार्केट कैपिटल
BSE पर मौजूदा रेट के हिसाब से कंपनी की मार्केट कैप करीब 59,914.91 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का हाई लेवल 229.90 रुपये है और 52 सप्ताह का निचला लेवल 133.15 रुपये रहा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
