बिजनेस

Godrej Properties: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेचे 3150 करोड़ रु के 2000 से अधिक फ्लैट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

Godrej Properties: 3162.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह BSE पर 3198 रु पर खुलने के बाद करीब सवा 3 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 138.05 रु या 4.37 फीसदी की मजबूती के साथ 3300.50 रु पर है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 91,729.6 करोड़ रु है।

Image

गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में तेजी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर उछला
  • 4 फीसदी से अधिक की तेजी
  • बेचे 3150 करोड़ रु के फ्लैट

Godrej Properties: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज की मजबूत मांग के बीच बेंगलुरू में अपने नए हाउसिंग प्रोजेक्ट में 3,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2,000 से ज्यादा मकान बेच दिए हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इसने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड-बुडिगेरे क्रॉस में स्थित 'गोदरेज वुडस्केप्स' प्रोजेक्ट में 3,150 करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स बुकिंग हासिल की है। कंपनी ने कहा कि प्राइस और सेल्स वॉल्यूम के मामले में यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की अभी तक की सबसे सफल ऑफरिंग है। इस खबर के बीच गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में शानदार तेजी है।

ये भी पढ़ें -

4 फीसदी से अधिक चढ़ा शेयर

3162.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह BSE पर 3198 रु पर खुलने के बाद करीब सवा 3 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 138.05 रु या 4.37 फीसदी की मजबूती के साथ 3300.50 रु पर है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 91,729.6 करोड़ रु है।

प्रमुख डेवलपर कंपनियों में से एक

गोदरेज प्रॉपर्टीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गौरव पांडे ने कहा है कि दक्षिण भारत गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के प्रमुख डेवलपर में से एक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article