बिजनेस

Bajaj Electricals: ब्रोकरेज फर्म ने दी बजाज इलेक्ट्रिकल्स में निवेश की सलाह, 1300 रु है शेयर का टार्गेट

Bajaj Electricals Share Price Target: बजाज इलेक्ट्रिकल्स 86 साल पुरानी कंपनी है। बजाज ग्रुप की इस कंपनी की शुरुआत 1938 में हुई थी। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है।

Image

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज इलेक्ट्रिकल्स में निवेश की सलाह
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी शेयर खरीदने की सलाह
  • 1300 रु दिया शेयर का टार्गेट

Bajaj Electricals Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में हल्की मजबूती दिख रही है। 1059.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह BSE पर 1,070 रु पर खुलने के बाद करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 2.20 रु या 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 1061.5 रु पर है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,241 करोड़ रु है। आगे बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

1300 रु का है टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जेएम फाइनेंशियल ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 1300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 1061.5 रुपये है। यानी ये 1300 रु के टार्गेट के आधार पर करीब 22.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

क्या है बजाज इलेक्ट्रिकल्स का बिजनेस

बजाज इलेक्ट्रिकल्स की शुरुआत 1938 में हुई थी। ये बजाज ग्रुप की एक मिड कैप कंपनी है। कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में लगी हुई है। इसके प्रोडक्ट्स में रूम हीटर, एयर कूलर, आयरन, वॉटर हीटर, पंखे और लाइटिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article