बिजनेस

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई में खोला एक और ताज होटल, टाटा ग्रुप से मिलाया हाथ

Godrej Properties Taj Hotel in Mumbai: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एक नया ताज होटल खोला है। कंपनी ने मुंबई के विक्रोली में अपने प्रमुख प्रोजेक्ट द ट्रीज में ताज द ट्रीज होटल खोलने का ऐलान किया है।

Image

मुंबई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का ताज होटल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खोला होटल
  • मुंबई में खोला ताज होटल
  • टाटा ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की

Godrej Properties Taj Hotel in Mumbai: गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने एक नया ताज होटल (Taj Hotel) खोला है। कंपनी ने मुंबई के विक्रोली में अपने प्रमुख प्रोजेक्ट द ट्रीज में ताज द ट्रीज (Taj The Trees) होटल खोलने का ऐलान किया है। यह होटल पूरी तरह से गोदरेज प्रॉपर्टीज की ओनरशिप में है। इस होटल को इंडियन होटल (Indian Hotel) द्वारा एक लग्जरी ताज होटल के रूप में मैनेज किया जाएगा।

क्या-क्या हैं सुविधाएं

ये होटल 3.5 लाख वर्ग फुट में फैला है। ताज द ट्रीज में 151 कमरे, रेस्टोरेंट, शामियाना और नोनिया (Cuisine Restaurant) हैं, एक रूफटॉप बार, द मैंग्रोव बार, होटल की बिल्डिंग की लंबाई के बराबर एक इन्फिनिटी पूल, कॉन्फ्रेंस फैसिलिटी और एक सिग्नेचर स्पा शामिल हैं।

होटल को आईजीबीसी प्लैटिनम ने सर्टिफाइड किया है और इसे एक तरफ मैंग्रोव और दूसरी तरफ पब्लिक आर्ट और स्क्ल्पचर पार्क का व्यू पेश करने के लिए डिजाइन किया गया है।

टाटा ग्रुप के साथ पार्टनरशिप

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि टाटा ग्रुप के साथ साझेदारी में अपना पहला होटल, ताज द ट्रीज खोलकर हमें खुशी हो रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य ग्रीन, कनेक्टेड और वाइब्रेंट नेबरहुड में क्वालिटी और सस्टेनेबल लग्जरी ऑफर करना है।

फिलहाल मुंबई में 6 ताज होटल

इस समय मुंबई में छह ताज होटल हैं। इनमें ताज महल पैलेस, ताज महल टॉवर, ताज लैंड्स एंड, ताज सांताक्रूज़, ताज वेलिंगटन म्यूज़, मुंबई और ताज द ट्रीज़ शामिल हैं। 29 सितंबर को, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एक प्रोजेक्ट के लिए नागपुर में लगभग 109 एकड़ जमीन खरीदी।

कंपनी के मुताबिक पिछले महीने नोएडा में अपने प्रोजेक्ट गोदरेज ट्रॉपिकल आइल के लॉन्च के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये की बुकिंग वैल्यू हासिल की।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article