बिजनेस

स्विट्जरलैंड ने भारत दी को बैंक खातों की डिटेल, नागरिकों, संगठनों और ट्रस्टों का ब्योरा शामिल

Data of Citizens, Organisations Holding Swiss Accounts: शेयर की गई डिटेल में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है, जिसमें नाम, पता, देश और टैक्स आईडी नंबर के अलावा रिपोर्टिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूश, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से संबंधित जानकारी शामिल है।

Image

स्विट्जरलैंड ने भारत दी को बैंक खातों की डिटेल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • स्विट्जरलैंड से मिला भारत को ब्योरा
  • बैंक खातों की डिटेल शामिल
  • नागरिकों, संगठनों और ट्रस्टों की जानकारी शामिल

Data of Citizens, Organisations Holding Swiss Accounts: भारत को सालाना आधार पर सूचनाओं के ऑटोमैटिक एक्सचेंज सिस्टम के तहत स्विट्जरलैंड से अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खातों का नया ब्योरा मिला है। स्विट्जरलैंड ने 104 देशों के साथ करीब 36 लाख फाइनेंशियल अकाउंट की डिटेल शेयर की है।

अधिकारियों ने बताया कि स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचनाओं का यह पांचवां सालाना एक्सचेंज है। भारतीय अधिकारियों के साथ शेयर की गई नई डिटेल सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित हैं, जिनमें कुछ लोगों, कॉरपोरेट और ट्रस्ट से जुड़े खातों की जानकारी है।

कौन-कौन सी है जानकारी

शेयर की गई डिटेल में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है, जिसमें नाम, पता, देश और टैक्स आईडी नंबर के अलावा रिपोर्टिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूश, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से संबंधित जानकारी शामिल है।

राशि का नहीं हुआ खुलासा

अधिकारियों ने सूचना के आदान-प्रदान की गोपनीयता से जुड़े नियमों और आगे की जांच पर इसके प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए मिली जानकारी या किसी अन्य डिटेल में शामिल राशि का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस ब्योरे का इस्तेमाल टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकवाद की फाइनेंसिंग सहित अन्य गलत कामों की जांच के लिए किया जाएगा।

कब मिला ये डेटा

अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सचेंज पिछले महीने हुआ। स्विट्जरलैंड द्वारा अब सितंबर, 2024 में फिर से ऐसी जानकारियां साझा की जाएंगी। अधिकारी इस जानकारी के आधार पर यह वेरिफाई कर पाएंगे कि क्या टैक्सपेयर्स ने अपने आयकर रिटर्न में अपने फाइनेंशियल अकाउंट की सही घोषणा की है।

104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा शेयर किया गया

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में संघीय कर प्रशासन (एफटीए) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, सूचना के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) पर वैश्विक मानक के ढांचे के भीतर 104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा साझा किया गया है।

इस साल कजाकिस्तान, मालदीव और ओमान को 101 देशों की पिछली सूची में जोड़ा गया। फाइनेंशियल अकाउंट की संख्या में करीब दो लाख की वृद्धि हुई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article