बिजनेस

Go First 24 मई से फिर शुरू करेगी उड़ान ! इन रुट से शुरू हो सकता है ऑपरेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 10:26 AM IST

Go First To Start Operation From 24 th May: NCLT गो फर्स्ट को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरने की मंजूरी दे चुका है। अपने आदेश में NCLT ने यह भी कहा है कि Go First के कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए। कंपनी में इस समय 7000 कर्मचारी हैं।

Image

गो फर्स्ट का रिवाइवल प्लान पर फोकस

Go First To Start Operation From 24 th May: दिवालिया प्रॉसेस की मंजूरी मिलने के बाद Go First अब नए सिरे से ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में हैं। एयरलाइन 24 मई से कुछ रूट पर उड़ान शुरू कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने प्लान भी तैयार कर लिया है। अगर ऐसा होता है यह न केवल एविएशन इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर होगी, बल्कि Go First के 7000 कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने 19 मई तक की सभी बुकिंग रद्द कर दी है।

ये है प्लान

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 24 मई से कुछ रूट पर फिर से उड़ान शुरु करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कंपनी ने सरकार से भी दोबारा उड़ान शुरू करने के प्लान पर चर्चा की है। प्लान के तहत कंपनी दिल्ली और मुंबई से कुछ रुट पर उड़ान दोबारा शुरू करेगी।

कंपनी ने जब 2 मई को ऑपरेशन बंद किया था, उस वक्त उसके पास 27 विमान थे। कंपनी के पास दिल्ली से उड़ान भरने के लिए 51 और मुंबई से 37 स्लॉट थे। अब इन्ही के जरिए फिर से उड़ाने भरने की तैयारी है।

दिवालिया प्रोसेस को मिली मंजूरी

इसके पहले 10 मई को NCLT ने गो फर्स्ट को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरने की मंजूरी दे दी थी। इस आदेश में NCLT ने यह भी कहा है कि Go First के कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए। कंपनी में इस समय 7000 कर्मचारी हैं।गो फर्स्ट ने अपना वित्तीय संकट गहराने के बाद एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी। एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के परिचालन के लिये अभिलाष लाल को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया। साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। एयर लाइन पर करीब 6521 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। एयरलाइन ने 19 मई तक अपनी सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article