बिजनेस

Go Digit IPO: घट गया गो डिजिट का GMP, 21 मई को अलॉट होंगे शेयर, जानें कब होगी लिस्टिंग

Go Digit IPO Allotment Status Check: आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ऑटो इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, संपत्ति बीमा, समुद्री बीमा और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है।

Image

गो डिजिट आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • घट गया गो डिजिट इंश्योरेंस का जीएमपी
  • 9.6 गुना हुआ आईपीओ सब्सक्राइब
  • 23 मई को होगी लिस्टिंग

Go Digit IPO Allotment Status Check: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO बंद हो गया है। इसके आईपीओ को 9.6 गुना सब्सक्राइब किया गया है। गो डिजिट के आईपीओ को उम्मीद से कमजोर रेस्पॉन्स मिला। इसी के चलते इसका जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी घट गया। पिछले हफ्ते इसका जीएमपी 45-50 रु चल रहा था। मगर आईपीओ वॉच के अनुसार गो डिजिट का जीएमपी अब 9 रु रह गया है। बता दें कि सोमवार को लोकसभा चुनावों के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसलिए गो डिजिट के शेयरों का आवंटन मंगलवार 21 मई को होगा।

ये भी पढ़ें -

कब लिस्ट होगा शेयर

आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 23 मई को होगी। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु है। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ऑटो इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, संपत्ति बीमा, समुद्री बीमा और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है।

कितना था लॉट साइज

इसका आईपीओ 15 मई को खुलकर 17 मई को बंद हुआ। कंपनी की लिस्टिंग 23 मई को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 258-272 रु था। कंपनी आईपीओ के जरिए 2614.65 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 55 शेयरों की थी। यानी कम से कम 55 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने की अनुमति थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article