Rulka Electricals IPO GMP: रुलका इलेक्ट्रिकल्स का IPO गुरुवार 16 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया था और मंगलवार, 21 मई को बंद होगा। रुलका इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 223 रु - 235 रु प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। रुलका इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के लिए लॉट साइज 600 शेयर है। यानी कम से कम 600 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। उसके बाद 600 के गुणकों में और शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके आईपीओ को दो दिन में काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।
ये भी पढ़ें -
कितना हुआ सब्सक्राइब
रुलका इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को दो दिन में 33.66 गुना आवेदन मिल गया है। कंपनी आईपीओ में 747,600 शेयर बेचेगी। जबकि इसे अब तक 2,51,62,200 शेयरों के लिए आवेदन मिल गया है।
कितना है GMP
रुलका इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 240 रु हो गया है। यानी ये लिस्टिंग पर 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।
किन एंकर निवेशकों ने लगाया है पैसा
प्रमुख एंकर निवेशकों में बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए - ओडीआई, नेगेन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड, गैलेक्सी नोबल ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड पीसीसी - जीएनजीओएफ 1, बेनानी कैपिटल - बेनानी कैपिटल स्कीम 1, नॉर्थ स्टार ऑपर्च्युनिटीज फंड वीसीसी - बुल वैल्यू इनकॉरपोरेटेड वीसीसी सब-फंड, सेंट कैपिटल फंड, और एमिनेंस ग्लोबल फंड पीसीसी - यूबिलिया कैपिटल पार्टनर्स फंड 1 शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
