PM Ujjwala Yojana Subsidy: सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को फेस्टिव सीजन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से इस योजना के लिए सब्सिडी राशि 200 रु से बढ़ा कर 300 रु प्रति एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) कर दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट फैसलों पर एक ब्रीफिंग के दौरान दी।
कितने में मिलेगा सिलेंडर
सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद के यह जानकारी दी। उज्ज्वला लाभार्थी फिलहाल 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 703 रुपये देते हैं, जबकि इसका बाजार मूल्य 903 रुपये है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के ताजा फैसले के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा।
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
मई 2016 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने ग्रामीण और वंचित परिवारों को एलपीजी जैसा स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के मकसद के साथ एक प्रमुख योजना के रूप में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' की शुरुआत की थी।
ऑनलाइन कैसे करें आवेदन
- पीएमयूवाई वेबसाइट के लिए इस लिंक पर जाएं
- पेज को स्क्रोल करें। नीचे Online Portal पर क्लिक करें
- उसके बाद 3 कंपनियों इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस में से किसी एक के सामने Click Here To Apply करें
- उसके बाद आगे की प्रॉसेस शुरू होगी
क्या है योजना का मकसद
पुराने और पारंपरिक खाना पकाने के ईंधन जैसे जलाऊ लकड़ी, कोयला, गाय के गोबर के उपले आदि से कई तरह के नुकसान हैं। इस योजना का मकसद उनसे भी लोगों को सुरक्षित रखना था। यह योजना 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
