बिजनेस

Gandhar Oil Refinery IPO की शानदार शुरुआत, 76 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 30, 2023, 11:39 AM IST

Gandhar Oil Refinery IPO : धार ऑयल आईपीओ को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली और यह 76 फीसदी मजबूत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।

Image

इश्यू प्राइस 169 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 245 रुपये के भाव पर होने की संभावना है।

Photo : Times Now Digital

Gandhar Oil Refinery IPO : व्हाइट ऑयल सप्लाई करने वाली गांधार ऑयर रिफाइनरी के आईपीओ ने गुरुवार को उम्मीद से अधिक 76 प्रतिशत आईपीओ लिस्टिंग लाभ के साथ शेयर बाजार में शुरुआत की। गांधार के शेयरों ने बीएसई पर 295.40 रुपये और एनएसई पर 298 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया, जबकि इश्यू प्राइस 169 रुपये प्रति शेयर था।

बीएसई पर 295.40 रुपये पर लिस्टेड होने के बाद, गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया के शेयर और बढ़ गए और सुबह 11:20 बजे तक 305 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो इसके इश्यू प्राइस से 80.47 फीसदी अधिक और शेयर की शुरुआती कीमत से 3.25 फीसदी अधिक है। 24 नवंबर को बोली के अंतिम दिन इस आईपीओ को 64.07 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

क्या करती है कंपनी

गांधार टॉप दो व्हाइट ऑयल कंपनियों में से एक है और रेवेन्यू के हिसाब से वैश्विक स्तर पर टॉप पांच कंपनियों में शुमार होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 64.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसे 2.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 136.1 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 129 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों ने 28.95 गुना और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल ने 62.2 गुना शेयर बुक किए हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article