Reliance Jio से लेकर Flipkart तक, 2026 में इन IPO पर रहेगी बाजार की नजर
- Authored by: रिचा त्रिपाठी
- Updated Dec 22, 2025, 02:32 PM IST
2025 में रिकॉर्ड तोड़ IPOs के बाद अब 2026 को लेकर भी बाजार में जबरदस्त उत्साह है। अगले साल Reliance Jio, NSE और Flipkart जैसी दिग्गज कंपनियों के IPO आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भारतीय प्राइमरी मार्केट को नई रफ्तार मिल सकती है और निवेशकों के लिए बड़े मौके खुल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं अगले साल कौन कौन से आईपीओ आने की उम्मीद है?
2026 Upcoming IPOs
अगर आप भी शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं और लंबे समय से किसी बड़े आईपीओ की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगले साल 2026 में बाजार में कई बड़े आईपीओ दस्तक देने वाले हैं, इसमें मुकेश अंबानी के Reliance Jio के आईपीओ से लेकर Flipkart का आईपीओ शामिल है। इस साल 2025 में LG, Meesho और NSDL जैसे रिकॉर्ड तोड़ने वाले IPO देखने के बाद अब निवेशकों की नजर 2026 पर टिकी है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगला साल भारतीय प्राइमरी मार्केट के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है कई दिग्गज और भरोसेमंद कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में हैं, जिनका इंतजार निवेशक लंबे समय से कर रहे हैं ऐसे में आइए आपको अगले साल आने वाले बड़े आईपीओ के बारे बताएं जिनसे आपकी झोली भर सकती है।
बाजार में आने वाले बड़े आईपीओ
Reliance Jio
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी के लंबे समय से इंतजार हो रहे Reliance Jio के IPO की इस साल हुई AGM में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने बताया था कि अगले साल मई में रिलायंस जियो का आईपीओ बाजार में उतरने के लिए तैयार होगा। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस जियो अगले साल 2026 का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio Platforms की वैल्यूएशन काफी ऊंची आंकी जा रही है और कंपनी 2026 की पहली छमाही में बाजार में उतर सकती है।
NSE IPO
इसके अलावा बाजार में NSE का भी आईपीओ आने के लिए तैयार है NSDL के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा। यह इश्यू लंबे समय से अटका हुआ है, लेकिन चर्चा है कि ये आईपीओ अगले साल बाजार में उतर सकता है। NSE भारत की सबसे बड़ी एक्सचेंज है, ऐसे में इसका शेयर बाजार में आना ऐतिहासिक माना जाएगा।
Flipkart IPO
Meesho के बाद अब बाजार में ई-कॉमर्स सेक्टर की एक और दिग्गज कंपनी Flipkart भी 2026 में IPO ला सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपने ढांचे में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे भारत में लिस्टिंग का रास्ता साफ होता दिख रहा है। फ्लिपकार्ट का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।
PhonePe IPO
डिजिटल पेमेंट्स आज के जमाने में लेन-देन का सबसे आसन तरीका बन गई हैं ऐसे में PhonePe भी UPI और डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा नाम है और माना जा रहा है कंपनी ने गुपचुप तरीके से सेबी के पास डाक्यूमेंट्स जमा कर दिए हैं और बड़ा फंड जुटाने की योजना कर रहा है।
Zepto IPO
क्विक कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी ऐप Zepto भी IPO की तैयारी में है तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ग्रॉसरी मार्केट में Zepto ने अपनी अलग पहचान बनाई है और अब कमाई के लिए निवेशकों की नजर कंपनी के आईपीओ पर है।
Oyo IPO
हॉस्पिटैलिटी और होटल चेन कंपनी OYO एक बार फिर अपने आईपीओ कोलेकर चर्चा में है और माना जा रहा है अगले साल कंपनी बाजार में डेब्यू कर सकती है।
boAt IPO
इयरफोन और ईयर वेयरेबल कंपनी boAt ने काफी समय में युवाओं के बीच अपने ब्रांड के अलग जगह बनाई है और निवेशक इस कंपनी के आईपीओ का इन्तजार कर रहे हैं। जो अगले साल आने की उम्मीद की जा रही है हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक आईपीओ को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
SBI Mutual Fund IPO
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपना SBI Mutual Fund का IPO भी अगले साल बाजार में उतार सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।