बिजनेस

एफपीआई ने सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, सालभर में अबतक 1.6 लाख करोड़ रुपये निकाले

​​बीते हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढाव देखने को मिला। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का मनोबल बढ़ा और बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मुख्य कारण RBI के विकास संबंधी रुख और नए आर्थिक सुधार हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी रही।

Image

FPI Selling

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई सितंबर में भारतीय इक्विटी के नेट विक्रेता बने रहे। इस दौरान उन्होंने 23,885 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, और इस साल अब तक उन्होंने कुल 1.58 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली के बाद यह निकासी का लगातार तीसरा महीना है।

क्यों पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशक

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख, प्रबंधक अनुसंधान हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि हालिया बिकवाली कई कारकों से प्रेरित थी, जैसे अमेरिका का भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाना और एच-1बी वीजा पर एकमुश्त एक लाख अमेरिकी डॉलर की शुल्क वृद्धि। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने से मुद्रा जोखिम भी बढ़ा, जबकि भारतीय इक्विटी के अपेक्षाकृत उच्च मूल्यांकन के चलते एफपीआई ने दूसरी एशियाई बाजारों की ओर रुख किया।

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा बिकवाली के बावजूद स्थितियां धीरे-धीरे भारत के पक्ष में हो सकती हैं। एंजेल वन के वरिष्ठ फंडामेंटल विश्लेषक वकारजावेद खान ने कहा कि मूल्यांकन अब अधिक उचित हो गए हैं और जीएसटी दरों में कटौती तथा वृद्धि समर्थक मौद्रिक नीति जैसे कारक विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी को एक बार फिर जगा सकते हैं।

शेयर बाजार का हाल

बीते हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढाव देखने को मिला। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का मनोबल बढ़ा और बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मुख्य कारण RBI के विकास संबंधी रुख और नए आर्थिक सुधार हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।शुक्रवार को सेंसेक्स 223.86 अंक यानी बढ़कर 81,207.17 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 57.95 अंक की बढ़त के साथ 24,894.25 पर बंद हुआ। खास बात यह रही कि निफ्टी ने अपने 50-डे मूविंग एवरेज 24,830 को पार किया और डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाई।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article