बिजनेस

आरएस सोढ़ी रिलायंस रिटेल के बने सलाहकार,अमूल के रह चुके हैं पूर्व प्रबंध निदेशक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 5, 2023, 01:58 PM IST

RS Sodhi Reliance Retail: देश के सबसे बड़ी डेयरी कारोबार को चलाने वाली सहकारी संस्था गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ), अमूल के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आरएस सोढ़ी (RS Sodhi) रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स से जुड़ गये हैं।

Image

डॉ. आर एस सोढ़ी।

RS Sodhi Reliance Retail: अमूल के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आर एस सोढ़ी (RS Sodhi) रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के साथ जुड़ गये हैं। वह रिलायंस रिटेल को किसानों के साथ जोड़ने के लिए जरूरी सलाह देंगे। डॉ. सोढ़ी रिलायंस रिटेल के साथ एक सलाहकार की भूमिका के रूप में ही रहेंगे और उनका यह पद कंपनी के कर्मचारी के रूप में नहीं होगा। डॉ. आर एस सोढ़ी ने 9 जनवरी, 2023 को अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था जिसे उन्होंने जून, 2010 में संभाला था। अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने के दो साल पहले उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था जिसके बाद अमूल ने उनको एक्सटेंशन दिया था।

रिलायंस रिटेल के किसानों से जुड़ने में करेंगे मदद

डॉ. सोढ़ी इस समय इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और केद्र सरकार के तंजावुर स्थित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, आंत्रप्रन्योरिशप एंड मैनेजमेंट (निफ्टेम) के चेयरमैन भी हैं। रिलायंस के साथ जुड़ने के बारे में डॉ. आर.एस. सोढ़ी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। डॉ. सोढ़ी रिलायंस रिटेल के किसानों से जुड़े तंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसमें फल, सब्जियां और कृषि उत्पादों से जुड़ा बिजनेस शामिल है। डॉ. सोढ़ी ने मार्च 1982 में अमूल में सीनियर सेल्स आफिसर के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और जून 2010 में वह अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर बने थे। डॉ. सोढ़ी के मैनेजिंग डायरेक्टर बनने के पहले 2009-10 में जीसीएमएमएफ का टर्नओवर 8005 करोड़ रुपये था जो 2021-22 में बढ़कर 46,481 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में अमूल का टर्नओवर 18.5 फीसदी बढ़कर 55,055 करोड़ रुपये हो गया है।

फूड बिजनेस को मिलेगी मजबूती

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस समूह की रिटेल बिजनेस कंपनी है और इस समय देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। ऐसे में डॉ. सोढ़ी का इसके साथ जुड़ना इसकी बिजनेस ग्रोथ के लिए फूड बिजनेस को मजबूती देने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। फूड बिजनेस की कामयाबी उत्पादक किसानों के साथ बेहतर तालमेल पर निर्भर है और डॉ. सोढ़ी का किसानों के संस्थान जीसीएमएमएफ को लंबे तक नेतृत्व देने का अनुभव रिलायंस रिटेल के इस बिजनेस को मजबूत करने में मदद करेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article