बिजनेस

IPO Open Today:फोनबॉक्स रिटेल, डेलाप्लेक्स और डॉकमोड हेल्थ टेक्नोलॉजीज के आईपीओ खुले, यहां है पूरी डिटेल

IPO Open Today: फोनबॉक्स रिटेल के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 66-77 रु है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 20.37 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

Image

एक साथ खुले तीन आईपीओ इश्यू

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक साथ खुले 3 आईपीओ
  • तीनों हैं एसएमई आईपीओ
  • 2 फरवरी को होगी लिस्टिंग

IPO Open Today: गुरुवार 25 जनवरी से तीन और आईपीओ इश्यू खुल गए हैं। इनमें फोनबॉक्स रिटेल (Fonebox Retail), डेलाप्लेक्स लिमिटेड (DelaPlex Limited) और डॉकमोड हेल्थ टेक्नोलॉजीज (Docmode Health Technologies) शामिल हैं। ये तीनों ही आईपीओ 30 जनवरी को बंद होंगे। वहीं तीनों शेयर एक ही दिन यानी 2 फरवरी को लिस्ट होंगे। ये तीनों ही एसएमई आईपीओ हैं और इनकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई (NSE SME) पर होगी। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

फोनबॉक्स रिटेल

फोनबॉक्स रिटेल के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 66-77 रु है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 20.37 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

डेलाप्लेक्स लिमिटेड

डेलाप्लेक्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 186-192 रु है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 46.08 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की है।

डॉकमोड हेल्थ टेक्नोलॉजीज

डॉकमोड हेल्थ टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 79 रु है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 6.71 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article